A2Z सभी खबर सभी जिले की

सैनी महासभा समिति द्वारा प्रतिभाओं का 05अक्टूबर को होगा सम्मान

समाज के जनप्रतिनिधियों औऱ गणमान्य लोगों द्वारा दिया जाएगा सम्मान

बानसूर नगर पालिका क्षेत्र स्थित दयालवाली मन्दिर के पुराने अलवर मार्ग पर सैनी महासभा समिति द्वारा सैनी समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह 05 अक्टूबर 2025 को आयोजित होगा। बानसूर ब्लॉक के अध्यक्ष निरंजनलाल सैनी ने बताया कि प्रतिभाओं के सम्मान के लिए उनकी योग्यता के बारे मे सोशल मिडिया, चैनलों औऱ समाचार पत्रों सहित अन्य संसाधनों के जरिए प्रचार प्रसार कर जानकारी दे दी गई है।

वहीं सैनी महासभा के जिला उपाध्यक्ष गोरधन सैनी ने बताया कि जो कार्यक्रम आयोजित हो रहा है वह समाज के अध्यक्ष निरंजन लाल सैनी के निर्देशानुसार  आयोजित किया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष ने कार्यक्रम मे शाक्य, कुशवाहा,सैनी, मौर्य,औऱ माली समाज के बन्धुओं औऱ बहनों से कार्यक्रम मे अधिक से अधिक संख्या मे पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button