
वाराणसी के चौक थाना अंतर्गत राजा दरवाजा स्थित हड़हा पर प्राचीन हाटकेश्वर मंदिर में शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा पूजन उत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ मंदिर में विराजमान श्री हाटकेश्वर महादेव के शिवलिंग के साथ-साथ नौ देवी की भी प्रतिमाएं स्थापित है नवरात्रि के प्रथम दिन ही मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर 9 दिन तक पूजा अर्चना करने के बाद विजयादशमी वाले दिन मां दुर्गा की विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई यह शोभा यात्रा राजा दरवाजा, चौक,,,,,और अन्य मार्ग होते हुए सामने धाट पहुंची , विसर्जन शोभा यात्रा में ढोल नगाड़ों के साथ सभी भक्त श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे के नारे लगाते हुए यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे सामने धाट पर श्री हाटकेश्वर मंदिर के पुजारी श्री रजनीकांत गुरु जी और अन्य पदाधिकारी भक्तजन मां दुर्गा मातारानी की विशेष पूजा कर आरती उतारी, उसके बाद मां गंगा में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित की गई इस पूरे कार्यक्रम मे हाटकेश्वर मंदिर सुप्रभातम समिति के पदाधिकारी एवं श्याम जी यादव , सत्यम गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता( पप्पू),मुरलीधर जायसवाल, मनोज यादव,और शुभम गुप्ता सहित अन्य सम्मानित समाजसेवी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे सभी ने मिलकर पूरे विधि विधान के साथ पूजन व विसर्जन संपन्न कराया ,
रिपोर्टर : श्याम सुन्दर जायसवाल, वाराणसी उत्तर प्रदेश ,