0 1 minute read
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles

*मैहर जिले का अमरपाटन सिविल अस्पताल दुर्दशा का शिकार* अमरपाटन सिविल अस्पताल में मरीजो से सामान्य दवाये भी, नर्स और डॉ के द्वारा बाहर से मगाई जाती है, जबकि अमरपाटन सिविल अस्पताल में 45 से 65 प्रकार की दवाएं जिसमे एंटीबायोटिक से लेकर bp, शुगर, तक की दवाये शामिल हैं, भेजी जाती हैं । *RTI कार्यकर्ता पीयूष त्रिपाठी* नें सूचना का अधिकार से जानकारी प्राप्त कर बताया है की सिविल अस्पताल अमरपाटन में लगभग कर वो दवाई भेजी जाती है जो आवश्यक है, इस पर सवाल ये उठता है कि, क्या अस्पताल प्रबंधक डॉ भदौरिया की लापरवाही है या CMHO सतना की। *RTI कार्यकर्ता पीयूष त्रिपाठी* नें स्वास्थ मंत्री राजेंद्र शुक्ला, क्षेत्रीय विधायक डॉ राजेंद्र कुमार सिंह , सांसद सतना गणेश सिंह, पूर्व विधयाक नारायण त्रिपाठी सहित मैहर कलेक्टर को भी मामले को लेकर शिकायत की है, अब देखना ये है की अमरपाटन अस्पताल की दुर्दशा में कोई सुधार होता है, या फिर इस मामले को भी, अपने हाल में छोड़ सब राजनीति में लग जायेगें।
03/04/2024
Check Also
Close
गाजीपुर= में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर प्रशासन ने छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए पहल की है। विश्वविद्यालय की एक टीम 16 सितंबर को स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में विशेष कैंप लगाएगी। यह पहल पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने 25 अगस्त को परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह को कुलपति के नाम एक पत्र सौंपा था। इसमें गाजीपुर में निस्तारण पटल कैंप लगाने की मांग की गई थी। उपाध्याय ने इस शिकायत को जनसुनवाई पोर्टल पर भी दर्ज कराया। 3 सितंबर को परीक्षा नियंत्रक ने प्राचार्य को पत्र लिखा। इसमें छात्रों की समस्याओं की सूची बनाने और परीक्षा विभाग प्रभारी को 8 सितंबर को जौनपुर विश्वविद्यालय बुलाने का निर्देश दिया। 8 सितंबर की बैठक में कई समस्याओं का समाधान किया गया। 11 सितंबर को परीक्षा नियंत्रक ने एक और पत्र जारी किया। इसमें बताया गया कि शेष समस्याओं के लिए 16 सितंबर को विशेष कैंप लगेगा। छात्र नेता दीपक उपाध्याय और सुधांशु तिवारी ने छात्रों से कैंप में पहुंचने की अपील की है। वहां परीक्षा और रिजल्ट से जुड़ी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा छात्र नेताओं ने कुलपति और परीक्षा नियंत्रक का आभार व्यक्त किया है। इस पहल से छात्रों में खुशी का माहौल है।