A2Z सभी खबर सभी जिले कीबिहारसारन
Trending

दशहरा पर अपराधियों का तांडव : गोलीबारी में युवक की हत्या, दूसरा गंभीर

जलालपुर चौक पर हुई अंधाधुंध फायरिंग, मृतक राहुल पांडे का शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया; घायल सूरज पांडे पीएमसीएच रेफर

छपरा सारण से डॉ देशराज बिक्रांत की रिपोर्ट 

सारण। भेल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर चौक पर दशहरा के दिन अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस घटना में खरीदाह गांव निवासी विनोद पांडे का 30 वर्षीय पुत्र राहुल पांडे की मौके पर ही गोली लगने से मौत हो गई। वहीं 17 वर्षीय सूरज पांडे, पिता सुधांशु पांडे, गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर किया गया है।

ललाट पर मारी गई गोली

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने राहुल के ललाट पर नजदीक से गोली मारी, जो सिर को छेदते हुए निकल गई। वहीं, सूरज पांडे को भी सीने में गोली लगी है। घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

Related Articles

परिजनों का आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी

गोलीबारी के तुरंत बाद परिजन राहुल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर छपरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अपराधियों की पहचान अब तक अस्पष्ट

फिलहाल गोलीबारी की वजह और अपराधियों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस प्रशासन मामले की गहन जांच में जुटा है और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!