A2Z सभी खबर सभी जिले की

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य राष्ट्र को सशक्त और संगठित बनाना

‎शताब्दी वर्ष 1925–2025 के उपलक्ष्य में विजयादशमी उत्सव का आयोजन

‎शताब्दी वर्ष 1925–2025 के उपलक्ष्य में विजयादशमी उत्सव का आयोजन

 

‎राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य राष्ट्र को सशक्त और संगठित बनाना

‎संवाददाता/रणजीत कुमार/जहानाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष 1925–2025 के उपलक्ष्य में गांधी मैदान में विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया। यह वही पावन दिन है जब वर्ष 1925 में विजयादशमी के अवसर पर नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने संघ की स्थापना की थी। 100 वर्षों की इस ऐतिहासिक यात्रा को याद करते हुए आज पुनः विजयादशमी के दिन कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ संघ की विचारधारा को साझा किया।

Related Articles

‎कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार संघ ने अपनी स्थापना से अब तक राष्ट्र निर्माण, समाज जागरण और सांस्कृतिक एकता के लिए कार्य किया है। संघ ने अनुशासन, संगठन और सेवा को अपना मूल मंत्र बनाकर देशभर में करोड़ों स्वयंसेवकों को तैयार किया है। इसी क्रम में नगर मंडल में भी संघ का विस्तार किया गया और एकता, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।

‎वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य राष्ट्र को सशक्त और संगठित बनाना है। संघ हमेशा हिंदू समाज की जागरूकता और उसके हितों के लिए कार्य करता आया है और आगे भी इसी भाव से कार्य करता रहेगा।

‎कार्यक्रम के दौरान भारत माता के जयघोष के साथ एक विशाल रैली निकाली गई। रैली शांतिपूर्वक और हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय कार्यकर्ताओं ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सुनील कुमार, अजीत शर्मा, भोला बाबू और पत्रकार संतोष श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!