A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थ कान्वेंट हाई स्कूल में हुआ प्रवेसोत्सव का आयोजन

बच्चों का तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर किया गया अभिवादन

 

रिपोर्टर:आरिफ खान नियाज़ी आगर मालवा

स्थानीय सिद्धार्थ कॉन्वेंट हाई स्कूल छावनी आगर मालवा में प्रवेश उत्सव समारोह का आयोजन किया गया ।
उक्त आयोजन में सर्वप्रथम स्कूल संचालक आनंद बौद्ध, स्कूल, स्कूल संचालन समिति सचिव श्रीमति पवित्रा बौद्ध, प्राचार्य रामचंद्र महेल्का,एवं समस्त स्कूल स्टाफ द्वारा माता सरस्वती जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प वर्षा की गई। तत्पश्चात सीनियर वर्ग की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की मधुर गायन की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित समस्त बच्चों का टीचर्स द्वारा तिलक लगाकर मुंह मीठा कराते हुए अभिवादन किया गया।
कार्यक्रम में कपिल सिलोरिया, टीना गवली, हेमलता पाटीदार, शाहाना खान, बुशरा कुरैशी, शिवानी गवली, सोनाली सोलंकी, निकिता सोलंकी, योगीता यादव, अंजली शर्मा एवं समस्त टीचर्स उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन स्कूल मैनेजर श्रीमती जया शर्मा द्वारा किया गया। एवं आभार स्कूल उपप्राचार्य विशाल जायसवाल ने माना।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!