


आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए ‘वोकल फॉर लोकल पर जोर देना होगा- श्री परमार
अभियान के अंतर्गत कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की कार्यशाला संपन्न,
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
धार । जिला भाजपा कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत भाजपा कुशाभाऊ जी ठाकरे मंडल की कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें मंडल प्रभारी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बदनावर प्रेमचन्द्र परमार ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानेंद्र त्रिपाठी , मुन्नालाल राठौड़, शिव पटेल, मंडल महामंत्री श्री सुरेश प्रजापत रॉकी आहूजा मंचासीन रहे। कार्यशाला के प्रारंभ में समस्त पदाधिकारी ने दीप प्रज्जवलन एवं महापुरूषों को पुष्पांजलि अर्पित की। श्री परमार ने अपने संबोधन में कहा कि
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। इस संकल्प को साकार करने हेतु अपनी-अपनी भूमिका निभाएँ।पार्टी के कार्यक्रमों का लक्ष्य कार्यकर्ताओं का निर्माण है। स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत जैसे विचारों से आज की युवा पीढ़ी को अवगत कराना सबसे बड़ी आवश्यकता है और पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्वेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 25 सिंतबर से 25 दिसंबर तक आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन मंडल स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान आत्मनिर्भर भारत यात्राओं, कॉलेजों में सेमिनार, त्योहारों पर स्वदेशी सामान खरीदना और उसके लिए प्रोत्साहित करने सहित आदि माध्यमों से हमें आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए ‘वोकल फॉर लोकल पर जोर देना होगा, ताकि हम आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर सके।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष चिंटू राठौड़, अभिषेक मिश्रा,नरेंद्र राठौड़,केशव अग्रवाल ,मनीष चौहान,प्रतिभा शर्मा,डॉली जाधव,पपू डामोर, देवेंद्र शर्मा, बाला रोधले, मांगीलाल टाक, सन्नी होड़ा ,अनिल राठौर, प्रकाश टामकिया,भय्यू राम, विष्णु राठौर तथा सभी बूथ अध्य्क्ष एवं अन्य पदाधिकारी व भाजपा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।। मंच का संचालन मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने किया तथा एवं आभार उपाध्यक्ष प्रतिभा शर्मा ने माना।
