दौसाराजस्थान

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा दौसा के चुनाव में निर्विरोध प्रेम प्रकाश सिंह उमरवाल दूसरी बार जिला अध्यक्ष बने।

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास

दौसा |राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा दौसा के शैक्षिक सम्मेलन के दूसरे दिन नवीन कार्यकारिणी के चुनाव पर विचार- विमर्श किया गया| जिसमें चुनाव अधिकारी के रूप में महेन्द्र कसाना अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सिकराय एवं प्रदेश पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश के मुख्य सलाहकार भगवान वर्मा की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। सर्वप्रथम सभी से समय के अनुसार नामांकन के लिए नाम मांगे गए । समय निकालने के बाद में सर्वसम्मति से चुनाव करने का निर्णय लिया गया। जिसमें जागीरदार मीणा द्वारा प्रेम प्रकाश सिंह उमरवाल का नाम जिला अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया गया । जिसमें समर्थन के रूप में अशोक भागोती एवं हजारीलाल मीणा ने समर्थन किया। तत्पश्चात सभी उपस्थित साथियों ने करतल ध्वनि से सहमति प्रदान की गई। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने प्रेम प्रकाश सिंह उमरवाल को जिला अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया । उमरवाल संघ के दूसरी बार लगातार जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं |मीटिंग में एन. आर. बालोत, धर्मराज शर्मा, ज्ञान सिंह गुर्जर, हरि सिंह कालेडा, हजारीलाल मीणा, मुकेश मीणा, राम खिलाड़ी गुर्जर, चिरंजीलाल कुम्हार, चेतन महावर, रतीराम गुर्जर, सरदार सिंह गुर्जर, सरदार सिंह गुर्जर ,देवचंद गुर्जर, लटूर मल बैरवा, शिव शंकर मीणा, राकेश वर्मा, कांति प्रसाद शर्मा, रामू मीणा मास्टर सिंगर सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!