
उज्जैन के महाकाल मंदिर में मुस्लिम पूर्व सरपंच पकड़ायाः
महिला के साथ घूमने पर हुआ बवाल, हिंदूवादी कार्यकर्ता पकड़कर थाने ले गए
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
उज्जैन न्यूज/उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर में रविवार शाम एक मुस्लिम पूर्व सरपंच को हिंदू महिला के साथ हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। उस पर विधवा महिला के साथ मंदिर में दर्शन करने और घूमने का आरोप है। पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धारा में कार्रवाई करते हुए पूर्व सरपंच को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार देपालपुर निवासी नफीस (पूर्व सरपंच) सीमा बाई नामक विधवा महिला के साथ महाकाल दर्शन करने आया था। इससे पहले दोनों नलखेड़ा माता मंदिर भी गए थे। खबर मिलते ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने महाकाल लोक में दोनों को रोक लिया और पूछताछ की। मामला संदिग्ध लगने पर कार्यकर्ता उसे थाने ले गए।
देर रात तक की गई पूछताछ
महाकाल थाने में जांच के दौरान पता चला कि महिला और नफीस के बीच रुपए के लेन-देन और जमीन संबंधी मामले भी चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि देर रात तक पूछताछ जारी रही और अलग-अलग पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।
लव जिहाद का मामला
हिंदू जागरण मंच के रितेश माहेश्वरी ने आरोप लगाया कि यह “लव जिहाद” का मामला है और पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, महाकाल टीआई गगन बादल ने बताया कि फिलहाल नफीस के खिलाफ आईपीसी की धारा 151 के तहत कार्रवाई की जा रही है