

मेगा निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन शनिवार को
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
कामां डीग जिले के कस्वा कामां में एक निजी मैरिज होम पर मेगा निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है !
व्यापार महासंघ के हरिओम सोनी ने बताया कि मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद द्वारा व व्यापार महासंघ के तत्वाधान में एक मेगा निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन दिनांक 20 सितंबर शनिवार को प्रातः 11:00 बजे लगाया जाएगा जिसमें हृदय रोग विशेषज्ञ, हड्डी ब जोड़ रोग विशेषज्ञ, कैंसर रोग विशेषज्ञ, स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे जिसमें ब्लड प्रेशर, रेंडम ब्लड शुगर, ई सी जी, बीएमडी , हड्डियों की जांच, Pep ismear महिलाओं की गर्भाशय के कैंसर की जांच निशुल्क की जाएगी
हरिओम सोनी ने बताया कि शिविर स्थल बृजवासी होटल कोसी रोड कामां रहेगा, मरीज का रजिस्ट्रेशन कैंप स्थल पर प्राप्त 10:00 बजे से शुरू होंगे, पुराने मरीज़ अपने साथ पुरानी जांच लेकर आए, आप सभी से अनुरोध है ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर शिविर की सेवाओं का लाभ ले शिविर में उच्च स्तर के डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे