
राजस्व महाअभियान का शुभारंभ : रैयतों को जमीन अभिलेखों की शुद्धता से मिलेगी बड़ी समाधान
जहानाबाद/रणजीत कुमार। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के दिशा निर्देश एवं जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय के नेतृत्व में जहानाबाद जिले में आज से राजस्व महाअभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार सिन्हा तथा बंदोबस्त पदाधिकारी श्री उपेंद्र प्रसाद ने विभिन्न पंचायतों में जाकर जमाबंदी वितरण कार्य का निरीक्षण किया और मौके पर ही रैयतों के बीच जमाबंदी का वितरण किया। निरीक्षण के क्रम में ग्रामीणों को अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई तथा भूमि अभिलेखों की शुद्धता से मिलने वाले लाभों के प्रति जागरूक किया गया।
बंदोबस्त पदाधिकारी श्री उपेंद्र प्रसाद ने इस अवसर पर कहा कि भूमि अभिलेखों की शुद्धता केवल प्रशासनिक कार्यवाही नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक रैयत के जीवन में स्थायित्व, पारदर्शिता और सुरक्षा की आधार बनेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि “राजस्व महाअभियान केवल कागजी सुधार का उपक्रम नहीं है, बल्कि यह रैयतों को सशक्त बनाने की एक ठोस पहल है। भूमि अभिलेखों की शुद्धता से न केवल व्यक्तिगत बल्कि सामाजिक और आर्थिक स्तर पर भी बड़ा लाभ मिलेगा।”
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक रैयत को उनकी भूमि से संबंधित सही और पारदर्शी दस्तावेज उपलब्ध कराना है। दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं अन्य सुधार कार्यों को त्वरित गति से पूरा किया जाएगा, ताकि भूमि संबंधी विवादों से बचाव हो सके और स्थायी समाधान मिल सके। भूमि अभिलेखों की शुद्धता के आधार पर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और बैंकों से ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया भी सरल हो जाएगी। अपर समाहर्ता ने कहा कि यह अभियान ग्रामीणों के लिए “समस्या का स्थायी समाधान” लेकर आया है।
जिले के प्रत्येक पंचायत और गांव तक इस महाअभियान को पहुँचाने की विस्तृत योजना तैयार की गई है। इसके तहत विशेष शिविर आयोजित होंगे, जहाँ रैयतों के जमीन संबंधी त्रुटियों का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। विवादित मामलों को भी नियमानुसार सुलझाया जाएगा, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। “दरवाजे पर ही समाधान” की सुविधा से अब रैयतों को अतिरिक्त समय और श्रम की बचत होगी।
अभियान की सफलता ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर होगी। अपर समाहर्ता ने ग्रामीणों से अपील की कि वे शिविरों में पहुँचकर अपने दस्तावेजों की जाँच अवश्य कराएँ और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। जागरूकता और भागीदारी से ही भूमि विवादों एवं कानूनी उलझनों से हमेशा के लिए मुक्ति मिल सकेगी और एक स्थायी समाधान स्थापित हो सकेगा।
इस अभियान से ग्रामीणों को प्रत्यक्ष आर्थिक और सामाजिक लाभ प्राप्त होंगे। विवाद रहित भूमि होने से सामाजिक सौहार्द और ग्रामीण समरसता बढ़ेगी। वहीं, सही दस्तावेज उपलब्ध होने से बैंक से ऋण प्राप्त करना आसान होगा और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिल सकेगा। साथ ही भूमि का बाजार मूल्य और उपयोगिता भी बढ़ेगी।
इसी क्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी मोहम्मद नवाजिश अख्तर द्वारा आज जहानाबाद अंचल के गोनवा एवं पंडूई पंचायत में निरीक्षण-भ्रमण किया गया। उनके साथ प्रभारी पदाधिकारी (राजस्व) सुश्री होमा इरफान तथा अंचल अधिकारी श्रीमती स्नेहा सत्यम, जहानाबाद भी उपस्थित थे। इसी प्रकार आज जिले के सभी अंचलों में वरीय पदाधिकारी अभियान के निरीक्षण हेतु विभिन्न पंचायतों में पहुँचे। घोसी अंचल में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजीव कुमार, हुलासगंज में जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री चंद्र किशोर, मखदुमपुर में निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण श्री रोहित कुमार मिश्रा, रतनी फरीदपुर में वरीय उप समाहर्ता श्रीमती शिल्पी आनंद ने कई पंचायतों का निरीक्षण किया तथा जमाबंदी वितरण कार्य की समीक्षा की। वहीं, अपर समाहर्ता ने सुगांव, मर्सुआ, गोनवां आदि मौजों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें अभियान में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया। सभी अंचल अधिकारी द्वारा निर्धारित कार्य योजना के तहत जमाबंदी वितरण कार्य कराया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी ने निर्देशित किया है कि इस सेवा का लाभ जिले के प्रत्येक पंचायत और गांव तक अवश्य पहुँचे। इसके लिए माइक्रो-प्लान तैयार किया गया है, अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है और कार्यप्रणाली की नियमित समीक्षा भी की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी रैयत इस सुविधा से वंचित न रहे।
जहानाबाद जिले में शुरू हुआ यह राजस्व महाअभियान ग्रामीण जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला साबित होगा। सही अभिलेख, विवाद रहित जमीन और सरकारी योजनाओं तक सहज पहुँच ही इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। यह केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि ग्रामीणों को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
*अंचलवार शिविर कार्यक्रम*
1. जहानाबाद अंचल (कुल 16 हल्का, 126 मौजा, 82,000 जमाबंदी)
गोनवा, अमैन, माँदिल
प्रथम शिविर – 25 एवं 26 अगस्त
द्वितीय शिविर – 1 एवं 2 सितम्बर
पंडूई, किनारी, जामुक
प्रथम शिविर – 27 एवं 28 अगस्त
द्वितीय शिविर – 3 एवं 4 सितम्बर
सिकरिया, सेवनन, सुरंगापुर
प्रथम शिविर – 29 एवं 30 अगस्त
द्वितीय शिविर – 5 एवं 6 सितम्बर
मांदेबीघा, नौरू, मूठेर
प्रथम शिविर – 7 एवं 8 सितम्बर
द्वितीय शिविर – 13 एवं 14 सितम्बर
कल्पा ,नगर पंचायत पार्ट-2, लरसा
प्रथम शिविर – 9 एवं 10 सितम्बर
द्वितीय शिविर – 15 एवं 16 सितम्बर
नगर पंचायत पार्ट-2
प्रथम शिविर – 11 एवं 12 सितम्बर
द्वितीय शिविर – 19 एवं 20 सितम्बर
2. *घोसी अंचल (10 हल्का, 53 मौजा, 23,764 जमाबंदी)*
*कुर्रे*
प्रथम शिविर – 22 अगस्त
द्वितीय शिविर – 30 अगस्त
*उबेर*
प्रथम शिविर – 23 अगस्त
द्वितीय शिविर – 31 अगस्त
*लखावर*
प्रथम शिविर – 27 अगस्त
द्वितीय शिविर – 18 सितम्बर
*शाहपुर*
प्रथम शिविर – 1 सितम्बर
द्वितीय शिविर – 9 सितम्बर
*परवाना*
प्रथम शिविर – 21 अगस्त
द्वितीय शिविर – 29 अगस्त
*गोरखपुर*
प्रथम शिविर – 6 सितम्बर
द्वितीय शिविर – 16 सितम्बर
*अहियसा*
प्रथम शिविर – 2 सितम्बर
द्वितीय शिविर – 15 सितम्बर
*साहू बीघा*
प्रथम शिविर – 4 सितम्बर
द्वितीय शिविर – 12 सितम्बर
*भारथू*
प्रथम शिविर – 8 सितम्बर
द्वितीय शिविर – 19 सितम्बर
*घोषी*
प्रथम शिविर – 10 सितम्बर
द्वितीय शिविर – 20 सितम्बर
3 *. हुलासगंज अंचल (8 हल्का, 48 मौजा, 20,191 जमाबंदी)*
कोकरासा, चीरी, बौरी
प्रथम शिविर – 27 अगस्त
द्वितीय शिविर – 9 सितम्बर
तृतीय शिविर – 17 सितम्बर
मुर्गांव, केऊर, तिर्रा
प्रथम शिविर – 28 अगस्त
द्वितीय शिविर – 10 सितम्बर
तृतीय शिविर – 18 सितम्बर
दाब्थू, खुदौरी, सूरजपुर
प्रथम शिविर – 29 अगस्त
द्वितीय शिविर – 11 सितम्बर
तृतीय शिविर – 19 सितम्बर
*4. काको अंचल*
नगर पंचायत काको पूर्वी एवं पश्चिमी– प्रथम: 10 सितम्बर | द्वितीय: 18 सितम्बर | तृतीय: 19 सितम्बर
सुलेमानपुर – प्रथम: 4 सितम्बर | द्वितीय: 20 सितम्बर
अमथूआ– प्रथम: 26 अगस्त | द्वितीय: 11 सितम्बर
बढौना – प्रथम: 10 सितम्बर | द्वितीय: 18 सितम्बर
नेरथुआ– प्रथम: 9 सितम्बर | द्वितीय: 17 सितम्बर
मनियावा – प्रथम: 6 सितम्बर | द्वितीय: 15 सितम्बर
बरावां– प्रथम: 8 सितम्बर | द्वितीय: 16 सितम्बर
सैदाबाद परसाइन – प्रथम: 1 सितम्बर | द्वितीय: 12 सितम्बर
दमुहां– प्रथम: 9 सितम्बर | द्वितीय: 17 सितम्बर
डेढ़सैया – प्रथम: 8 सितम्बर | द्वितीय: 16 सितम्बर
खालिसपुर – प्रथम: 3 सितम्बर | द्वितीय: 13 सितम्बर
बारा – प्रथम: 26 अगस्त | द्वितीय: 11 सितम्बर
पिंजौरा – प्रथम: 6 सितम्बर | द्वितीय: 15 सितम्बर
नोनहीं – प्रथम: 3 सितम्बर | द्वितीय: 13 सितम्बर
उत्तर सेरथू– प्रथम: 1 सितम्बर | द्वितीय: 12 सितम्बर
*5. रतनी अंचल*
लाखापुर – प्रथम: 25 अगस्त | द्वितीय: 1 सितम्बर
निहालपुर – प्रथम: 25 अगस्त | द्वितीय: 1 सितम्बर
झुनाठी– प्रथम: 25 अगस्त | द्वितीय: 1 सितम्बर
सोहरया – प्रथम: 27 अगस्त | द्वितीय: 3 सितम्बर
नारायणपुर – प्रथम: 27 अगस्त | द्वितीय: 3 सितम्बर
सिकंदरपुर – प्रथम: 27 अगस्त | द्वितीय: 3 सितम्बर
मुरहरा – प्रथम: 29 अगस्त | द्वितीय: 5 सितम्बर
रतनी – प्रथम: 29 अगस्त | द्वितीय: 5 सितम्बर
कंसुआ – प्रथम: 29 अगस्त | द्वितीय: 5 सितम्बर
उचिता – प्रथम: 7 सितम्बर | द्वितीय: 13 सितम्बर
पंडोल – प्रथम: 7 सितम्बर | द्वितीय: 13 सितम्बर
सेसंबा – प्रथम: 7 सितम्बर | द्वितीय: 13 सितम्बर
कसवाँ – प्रथम: 9 सितम्बर | द्वितीय: 15 सितम्बर
नौआवाँ – प्रथम: 9 सितम्बर | द्वितीय: 15 सितम्बर
*6. मखदुमपुर अंचल*
बेला बिर्रा, भैख़, छरियारी, डकरा – प्रथम: 27 अगस्त | द्वितीय: 5 सितम्बर
धरआउत, धरनाई – प्रथम: 29 अगस्त | द्वितीय: 7 सितम्बर
पूर्वी सरेन – प्रथम: 27 अगस्त | द्वितीय: 5 सितम्बर
जगपुरा – प्रथम: 31 अगस्त | द्वितीय: 10 सितम्बर
जमनगंज – प्रथम: 29 अगस्त | द्वितीय: 7 सितम्बर
कचनावा – प्रथम: 29 अगस्त | द्वितीय: 7 सितम्बर
कलानौर – प्रथम: 31 अगस्त | द्वितीय: 9 सितम्बर
कोहरा – प्रथम: 31 अगस्त | द्वितीय: 9 सितम्बर
कुमारडीह – प्रथम: 31 अगस्त | द्वितीय: 9 सितम्बर
मकरपुर – प्रथम: 2 सितम्बर | द्वितीय: 11 सितम्बर
मलाठी – प्रथम: 2 सितम्बर | द्वितीय: 11 सितम्बर
मँझौस – प्रथम: 29 अगस्त | द्वितीय: 7 सितम्बर
नगर पंचायत – प्रथम: 2 सितम्बर | द्वितीय: 11 सितम्बर
पुनहदा – प्रथम: 31 अगस्त | द्वितीय: 9 सितम्बर
रामपुर – प्रथम: 4 सितम्बर | द्वितीय: 13 सितम्बर
सोलहडा – प्रथम: 2 सितम्बर | द्वितीय: 11 सितम्बर
सुगांव – प्रथम: 2 सितम्बर | द्वितीय: 11 सितम्बर
सुमेरा – प्रथम: 4 सितम्बर | द्वितीय: 13 सितम्बर
पश्चिमी सरेन – प्रथम: 4 सितम्बर | द्वितीय: 13 सितम्बर
6.मोदनगंज अंचल
मोदनगंज
प्रथम शिविर: 19 अगस्त 2025
द्वितीय शिविर: 26 अगस्त 2025
ओकरी
प्रथम शिविर: 20 अगस्त 2025
द्वितीय शिविर: 27 अगस्त 2025
बंधुगंज
प्रथम शिविर: 20 अगस्त 2025
द्वितीय शिविर: 27 अगस्त 2025
जयतीपुर कुरुवा
प्रथम शिविर: 21 अगस्त 2025
द्वितीय शिविर: 28 अगस्त 2025
तृतीय शिविर: 02 सितम्बर 2025
*नईमा*
प्रथम शिविर: 20 अगस्त 2025
द्वितीय शिविर: 26 अगस्त 2025
*देवरा*
प्रथम शिविर: 21 अगस्त 2025
द्वितीय शिविर: 26 अगस्त 2025
*साइस्ताबाद*
प्रथम शिविर: 21 अगस्त 2025
द्वितीय शिविर: 27 अगस्त 2025
*गंधार*
प्रथम शिविर: 22 अगस्त 2025
द्वितीय शिविर: 28 अगस्त 2025
