
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सानिध्य में गुरुवार को जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में एट होम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने 14 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया, जबकि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 5 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर आधारित ड्रोन शो का अवलोकन किया। इस शो में लगभग 550 ड्रोन ने आसमान में भारतीय सेना की शौर्य गाथा का अद्भुत प्रदर्शन किया। यह दृश्य शहर के प्रमुख स्थलों पर स्पीकर और एलईडी स्क्रीन के माध्यम से आमजन के लिए भी प्रसारित किया गया, जिसका साक्षी पूरा जोधपुर बना।

कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग राज्य मंत्री के. के. विश्नोई, राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ,सांसद राजेंद्र गहलोत ,विधायक देवेंद्र जोशी और बाबू सिंह राठौड़ , मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा सहित कई गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में आमजन भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि जोधपुर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह होगा, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

