
कुशीनगर ,सपा नेता व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नथुनी प्रसाद कुशवाहा के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद प्रथम नगर आगमन पर नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल ने सैंकड़ों की संख्या में अपने युवा साथियों के साथ नगर के सुभाष चौक पर माल्यार्पण कर व मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत अभिनन्दन किया। बता दें कि कुशवाहा को विगत दिनों प्रदेश के मुखिया व भाजपा के स्टार प्रचारक पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि जायसवाल ने अपने सम्बोधन में बताया कि पिछले पांच दशक के सामाजिक राजनीतिक शैक्षिक जीवन मे कुशवाहा ने पडरौना नगर के विभिन्न वर्गों का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से उत्थान करने का काम किया है और उनके भाजपा में शामिल होने से निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और पार्टी को मजबूती मिलेगी। कुशवाहा के काफिला के कुशीनगर जनपद प्रवेश के साथ ही पन्द्रह मील चौराहा पर सासंद विजय कुमार दूबे और पालिकाध्यक्ष पडरौना विनय जायसवाल द्वारा स्वागत किया गया और सुकरौली, हाटा, कुशीनगर, कसया, साखोपार, जानकीनगर, रविंद्रनगर सहित विभिन्न स्थानों पर भाजपाईयों ने जगह जगह उनका स्वागत किया तदोपरांत कुशवाहा का काफिला पडरौना होते हुए खड्डा रवाना हो गया। इन दौरान उनके साथ बृजेश शर्मा,आलोक विश्वकर्मा,रवि शर्मा,दिव्यांश आर्यन शर्मा,श्याम टिब्डेवाल,धर्मेंद्र मद्धेशिया,आकाश वर्मा,गौतम गुप्ता,विपिन जयसवाल,सागर जयसवाल,सोनू शर्मा,राजेश जायसवाल ,शिव मद्देशिया,संतोष चौहान,मनोज जायसवाल,दयानन्द जयसवाल ,रितेश जयसवाल,राहुल सिंह,अजय शर्मा,नीरज मिश्रा,मनीष सिंह,विनय मद्धेशिया,अशोक जायसवाल,भरत चौधरी,मंथन सिंह,विजय शर्मा,ललित जयसवाल,काशी राजभर,संदीप जायसवाल,रोहन विश्वकर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपाई शामिल रहे।