A2Z सभी खबर सभी जिले की

मेले की नीलामी के नाम पर जनपत की मनमानी*

कार्तिक मेला नीलामी फार्म की कीमत 5 हजार रुपए* भैंसदेही प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 3 नवंबर से 17 नवंबर तक भैंसदेही की पोहर पूर्णा नदी पर मेले का आयोजन होना है। मेले में वसूली ठेका के लिए नीलामी प्रक्रिया भी जनपद द्वारा की जायेगी। लेकिन नीलामी से पहले ही यह प्रक्रिया सवालों के घेरे में है। आरोप है कि नीलामी के लिए जनपद के जिम्मेदारों ने अपने ही नियम बना कर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। जिसकी जमकर चर्चा होते सामने आ रही है। चर्चा में यह सामने आ रहा कि 1 फार्म की कीमत 5 हजार रुपए रख दी। किस नियम के तहत रखी इसकी जानकारी सामने नहीं आ रही। लोग इसे लेकर तीखी प्रक्रिया दे रहे है। चर्चा है कि जिन सुविधाओं की बात जनपद हमेशा करती है, वह सुविधाएं केवल दस्तावेजों में ही रहती है। जमीन पर तो दिखाई देती नहीं और व्यापारी एवं आम जनता सुविधाओं के लिए परेशान होते रहते हैं। चर्चा है कि जिम्मेदारियों को पीछे छोड़ केवल पैसे कमाने में जनपद के जिम्मेदार ध्यान देते हैं। बात करे नीलामी प्रक्रिया के फार्म की राशि की तो इसको लेकर बोलीकर्ता बनने वालो में खासी नाराजगी देखने को मिल रही। जिसकी चर्चा नगर में जोरो पर चल रही है। *क्या कहती है आम जनता -* जनपद ने इस बार सारी हद ही पार कर दी। ये तो तानाशाह पूर्ण नियम है कि 1 फार्म 5 हजार रुपए का खरीदना है। वह भी मात्र बोली लगाने के लिए जिम्मेदार जप्रतिनिधियों को भी सोचना चाहिए, ये तो नियम विरुद्ध है। *इरशाद खान, जागरूक नागरिक* ऐसा लगता है जैसे जनपद ने लूट की दुकान खोल ली। 5 हजार का फार्म किसको बोलते भाई। 5 हजार कमाने में कितना समय लगता है। नियम विरुद्ध नीलामी प्रक्रिया के फार्म को बेचा जा रहा है। भैंसदेही की जनता ने और उच्च अधिकारियों ने ध्यान देना चाहिए। *बबलू ठाकुर, जागरूक नागरिक* 5 हजार जो कीमत रखी है वह गलत है। 1 कागज की कीमत अधिक से अधिक 500 रुपए होना चाहिए। जनपद लाखों रुपए कमाती हैं, लेकिन मेले में सुविधाएं कुछ नहीं देती। महिलाओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं के नाम पर खाना पूर्ति करती है। न शौचालय होते हैं , न ही चेंजिंग रूम बनाए जाते हैं, न ही यात्रियों के रुकने के लिए कोई व्यवस्था होती है। पहले जिम्मेदारों ने इन सुविधाओं पर ध्यान देकर फॉर्म की राशि कम करना चाहिए। *मोहित राठौर, आम नागरिक* 5 हजार बहुत ज्यादा होते है। यह तो सीधी लूट है। अन्याय है। भाजपा सरकार में किसी भी तरह से, बस लूट मचा रखी है। *रानू ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भैंसदेही* *क्या कहते हैं जिम्मेदार -* यह निर्णय समिति के अनुसार ही लिया गए है। फॉर्म की राशि भी समिति ने ही तय की गई है। *अजीत मेंरावी, प्रभारी सीईओ, जनपद पंचायत भैसदेही* मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं मै पता करके बताता हूं। *पवन परते, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत भैंसदेही* ये सामान्य सभा की बैठक में लिया गया निर्णय है, जिससे जनपद की आय बढ़े। *स्वाति मनीष राठौर, जनपद सदस्य, झल्लार* जनपद अध्यक्ष पति संजय धुर्वे से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि ₹5000 में प्रति फॉर्म देना है अतः इसे जनपद की आय में बढ़ोतरी होगी यह जो निर्णय है सर्व सम्मति से लिया गया है। *दिलीप घोरे भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भैसदेही* नोट - जनपद अध्यक्ष श्रीमति यशवंती धुर्वे से संपर्क करने की कोशिश कि गई लेकिन उनका स्वयं का पर्सनल नंबर नही होने से उनके पति संजय धुर्वे को फोन किया गया लेकिन उनका फोन नही लगा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button