A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेदौसाराजस्थान

गुर्जरगौड़ महिला मंडल द्वारा मनाया गया जोर शोर से लहरिया महोत्सव

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास

दौसा। -श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल द्वारा आयोजित लहरिया उत्सव का भव्य कार्यक्रम आचार्य डॉ राजानंद शास्त्री अध्यक्ष श्री रामलला अयोध्याजी सेवा समिति अयोध्या के मुख्य आतिथ्य में न्याय प्रणेता श्री महर्षि गौतम जी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया।
लहरिया उत्सव मंडल अध्यक्ष श्रीमति शकुंतला गौतम ने बताया कि महोत्सव में महासभा की प्रदेश अध्यक्ष ममता शर्मा , जयपुर जिला अध्यक्ष प्रीति शर्मा, जयपुर टोंक रोड समिति मंत्री डॉ विजय प्रकाश गौतम, वरिष्ठ समाज सेवी महावीर गौतम गुहाडिया , खुर्रा समिति अध्यक्ष प्रेमशंकर शर्मा सुखानंदपूरा, खुर्रा समिति मंत्री मुकेश गौतम नारोली चौड़, भामाशाह राकेश गौतम सालासर पेरेडाइज, सूर्यकांत गौतम सरपुरा, श्री गौतमाश्रम संस्था उपाध्यक्ष जगदीश चाँदराना, समाजसेवी सुशील शर्मा एडीपीसी के आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
उपाध्यक्ष ज्योतिबाला गौतम ने बताया कि कार्यक्रम में आचार्य डॉ राजानंद शास्त्री ने अपने उद्धबोधन में कहा कि सृष्टि नहीं नारी बिना, यही जगत आधार।
नारी के हर रूप की, महिमा बड़ी अपार।। आजके दौर में नारी शक्ति का समाजोत्थान में बढ़ा सहयोग रहा है। समाज में महिला सशक्तिकरण का माध्यम इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन एक ऐसा आंदोलन है जिसने वर्तमान में जीवन के सभी पहलुओं में महिलाओं के लिए समान अधिकारों और अवसरों की बात रखने का सशक्त माध्यम है।
आज हम महिलाओं की प्रत्येक क्षेत्र में ताकत और उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं, समाज में परिवर्तन को प्रेरित करने और एकता की भावना को बढ़ावा देने में पुरुष प्रधान समाज को नारी शक्ति को पहचानना महत्वपूर्ण है।
ममता शर्मा ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में महिलाएं विभिन्न तरह के माध्यमों से समाज में जागृति लाने का प्रयास कर रही है बहुत सराहनीय है। जयपुर जिलाध्यक्ष प्रीति शर्मा ने समाज की नारी शक्ति को अपने संदेश में कहा कि प्रत्येक गृहणी को अपने परिवार में शिक्षा के प्रति सजग रहना होगा। हमारे समाज के लिए शिक्षा उन्नति और विकास का सबसे जीवंत कारक है। यह समाज में महिला सशक्तिकरण और मानव संसाधन विकास की भविष्यवाणी करने का एकमात्र महत्वपूर्ण साधन है। यह रोज़गार और आजीविका तक पहुँच की संभावनाओं पर प्रकाश डालती है, जो बदले में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को पुनर्जीवित करती है। कार्यक्रम के आभार ओर विचार उदबोधन में डॉ सीमा गौतम, हेमलता गौतम लाडो, यदुनंदनी गौतम, हेमलता भट्ट, प्रभा गौतम, प्रियंका गौतम गढ़ौली, माया गौतम ने समाज की महिला शक्ति को एकता, परिवार उन्नति ओर विभिन्न प्रकार के घरेलू उद्योग आदि विषयों पर अपने विचार सभी के समक्ष रखे।
लहरिया महोत्सव कार्यक्रम में गायत्री गौतम, अंतिमा गौतम मलवास, पूनम गौतम, कृष्णा गौतम नारोली , सविता गौतम आदि का कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में अच्छा सहयोग रहा। लहरिया उत्सव कार्यक्रम के प्रमुख भामाशाह रीना सूर्यकांत गौतम ,भावना राकेश गौतम, शिक्षाविद शिवचरण लाल गहनोली आदि का सहयोग सराहनीय रहा। सभी महिलाओं ने भामाशाओं का आभार व्यक्त किया। मेहदी प्रतियोगिता,अंताक्षरी,कुर्सी दौड़, पहेलियां, श्लोक स्तुति प्रस्तुतीकरण आदि कार्यक्रम के 22 प्रतिभागियों को पुरस्कार पुरस्कार भेट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मंच संचालन की प्रभारी कोकिला कंठ की धनी श्रीमती शोभा गौतम के मधुर शब्दों द्वारा कार्यक्रम के प्रस्तुतीकरण से सम्बन्धित कार्य सम्पादन बड़े ही माधुर्य और काव्य रचनाओं के मिश्रण के साथ प्रस्तुत किए गए।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!