A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

राजकीय प्राथमिक पाठशाला रहेनवा में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

राजकीय प्राथमिक पाठशाला रेहनवा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अखंड भारत न्यूज़ गुरूग्राम हरियाणा कर्ण सिंह लखेरा की रिपोर्ट राजकीय प्राथमिक पाठशाला रेहनवा में अतंराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और ग्रामीणों को योग और प्राणायाम के महत्व के बारे में बताया गया। शिक्षक बलराज ने विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन करवाया और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला।इस कार्यक्रम में नव नियुक्त सरपंच रामवीर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रघुवीर सिंह, और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य भूप सिंह और धर्मेंद्र जांगिड़ सहित स्कूल के बच्चे और शिक्षकों ने भाग लिया।इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। मास्टर बलराज सिंह ने कहा योग हमारे जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है । दिल , फेफड़े, पाचनशक्ति,घुटनों के दर्द , सिरदर्द, अनिद्रा, थकान आदि अनेक बीमारियों से छुटकारा मिलता है योग को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए और उन्होंने कहा करो योग रहो नीरोग ।इस अवसर पर नवनिर्मित सरपंच रामवीर सिंह, रघुवीर सिंह, भूपसिंह, धर्मेंद्र सिंह, मास्टर बलराज सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित हुए

Show More
Back to top button