
बानसूर के हरसौरा पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पतराम गुर्जर के रूप में हुई है, जो चेंचियों की ढाणी का रहने वाला है। थाना प्रभारी प्रकाश सिंह राठौड़ के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक चेंचिया की ढाणी से बामनवास की ओर जा रहा है और उसके पास अवैध हथियार है।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली। उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पतराम गुर्जर के खिलाफ हरसौरा, ततारपुर, कोटकासिम और बानसूर थानों में कुल 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं।