A2Z सभी खबर सभी जिले की

शिवना को प्रदूषण मुक्त करके रहेंगे, इसमें राजनीति न करें” – मंदसौर विधायक विपिन जैन

मंदसौर, 30 मई –
शिवना नदी की सफाई और संरक्षण को लेकर चल रहे प्रयासों के बीच मंदसौर विधायक श्री विपिन जैन ने तीखा बयान देते हुए कहा है कि शिवना को प्रदूषण मुक्त करके रहेंगे, लेकिन इस कार्य में राजनीति नहीं होनी चाहिए।

विधायक जैन ने बताया कि उन्होंने 1 मई से शिवना नदी में श्रमदान अभियान शुरू करने के लिए सभी सामाजिक और राजनीतिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ शासकीय कर्मचारियों के सहयोग हेतु प्रशासन को पत्र लिखा था।

उन्होंने कहा कि 27 मई को अपर कलेक्टर द्वारा एक आदेश जारी किया गया था, जिसमें प्रतिदिन चार-पांच विभागों के कर्मचारियों को श्रमदान के लिए शिवना भेजने की बात कही गई थी। लेकिन उसी शाम वह आदेश अचानक निरस्त कर दिया गया।

विधायक जैन ने आरोप लगाया कि यह निर्णय राजनीतिक दबाव में लिया गया है। उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा, “जो नेता इस तरह के कृत्य कर रहे हैं, वे गलत कर रहे हैं। शिवना कोई सामान्य नदी नहीं, शिव की धारा है। अगर शिव का तीसरा नेत्र खुल गया, तो परिणाम भयावह हो सकते हैं।”

Related Articles

उन्होंने साफ तौर पर कहा, “शिवना में राजनीति ना करें। अगर हम काम कर रहे हैं तो सहयोग करें, और नहीं कर सकते तो चुपचाप घर बैठकर देखें।”

श्री जैन ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी एक व्यक्ति या दल का नहीं, बल्कि पूरे शहर और समाज की आस्था से जुड़ा है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि शिवना सफाई अभियान में सभी को बिना भेदभाव के शामिल किया जाए, ताकि यह जन-आंदोलन और अधिक प्रभावशाली हो सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!