A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ की 17वीं किस्त के रूप में किसानों के खाते में डाले गए

उत्तर प्रदेश :  वाराणसी ,किसान-कल्याण हेतु निरंतर समर्पित प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी और माननीय केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी की उपस्थिति में आज वाराणसी में आयोजित ‘किसान सम्मान सम्मेलन’ में ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ की 17वीं किस्त के रूप में उत्तर प्रदेश के 2 करोड़ 6 लाख 75 हजार अन्नदाता किसानों समेत देश भर के 9.26 करोड़ से अधिक किसान बंधुओं के खाते में ₹20 हजार करोड़ से अधिक की धनराशि हस्तांतरित हुई है। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी कृषि सखियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

आजादी के बाद वर्ष 2014 में पहली बार किसान भाई-बहन देश की राजनीति के एजेंडे का हिस्सा बने हैं। प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व में किसानों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनके सुखद परिणाम देश के सामने हैं। आज किसानों की आमदनी बढ़ी है और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!