A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

सवेया फील्ड्स में अपराधियों ने एक की गोली मारी

सवेया फील्ड्स में अपराधियों ने एक की गोली मारी

गोपालगंज।।

कई आपराधिक मामलों में संलिप्त कुख्यात सद्दाम नट के भाई को मोटरसाइकिल सवार अपराधी ने मीरगंज के सबेया मैदान के पास रविवार की देर रात को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से स्थिति चिंताजनक हुई और डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर में इसका इलाज चल रहा है और पुलिस इस आपराधिक घटना को लेकर इसमें शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए राज कर रही है। बताया जा रहा है कि घायल का नाम आमिर नट है जो सरफुद्दीन नट का पुत्र है और यह लोग सबेया नट टोली के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि आमिर मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था तभी क्रिमिनल ने अपने पैर में गोली मार दी है घायल आमिर नट ने पुलिस को बताया है कि बेताल पाण्डेय के आदमियों ने अपने पैर में गोली मार दी है से अनुसंधान कर रही है ताकि गोली मारने वाले अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

7:05 अपराह्न

Related Articles

90

 

मीरगंज थाना अंतर्गत सबेया फील्ड के घटित घटना से संबंधित अपडेट

दिनांक 09.06.2024 को समय करीब 06:30 बजे सबेया फील्ड के पास एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल को कुछ संदिग्धों को मारने का प्रयास कर रहे थे। इसी क्रम में मीरगंज थाने के मेरव में प्रतिनियुक्त सिपाही राहुल कुमार एवं जयकिशोर शर्मा द्वारा पुछताछ करने के क्रम में अपराधी-अपराधी द्वारा मारपीट करते हुए सिपाही राहुल कुमार की सर्विस पिस्टल छीन ली एवं गोलियां चलाईं, जो राहुल कुमार के बाँहों में के अंगूठे में लगा। घायल अमीर नट द्वारा मोटरसाइकिल छिन छोड़ के क्रम में गोली से घायल होने की बात बताई गई। जिस संबंध में मीरगंज थाने में कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। स्थिति सामान्य है।

पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर सेराज नट एवं बड़कू नट को गिरफ्तार किया गया है तथा इनके निशानदेही पर अमीर नट के घर के साटे पोखर से छिना गया सर्विस पिस्टल, 08 जिंदा कारतूस एवं 02 खोखा बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता:-

1. सेराज नट पे० सरफुद्दीन नट सा० सबेया मुशहर टोली 2. बड़कु नट पे० झन्न नट सा० सबेया मुशहर टोली दोनों थाना मीरगंज

Show More
Back to top button