A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

घरों के बाहर खड़ी बाइकों के तोड़े लॉक, पेट्रोल निकाला, मोहल्लेवासियों ने दबोचा।

घरों के बाहर खड़ी बाइकों के तोड़े लॉक, पेट्रोल निकाला, मोहल्लेवासियों ने दबोचा।

पाली शहर के भैरूघाट स्थित भलावतों का बास में बुधवार देर रात एक बाइक चोर ने घराें के बाहर खड़ी तीन बाइकों का लॉक तोड़ दिया। बाइक से पेट्रोल भी चुरा लिया। वारदात घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मोहल्लेवासियों की जाग होने पर कुछ युवकों ने चोर को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।जानकारी के अनुसार रामलीला मैदान निवासी सद्दाम नाम का एक युवक जिसने बुधवार रात करीब 2 बजे भलावतों का बास निवासी सुरेश फोफलिया पुत्र छोटमल फोफलिया के घर के बाहर खड़ी बाइक का लॉक तोड़ दिया। वहीं इस युवक ने भलावतों का बास स्थित धोला चोतरा की डाल निवासी रमेश जोशी पुत्र जगदीश प्रसाद व पास ही उसके भाई ईश्वर के मकान के बाहर खड़ी बाइक का लॉक तोड़ उसमें से पेट्रोल निकाल दिया। वारदात घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मोहल्लेवासियों की जाग होने पर कुछ युवकाें ने बाइक चोर सद्दाम को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।सुरक्षा के लिए लगाए 6 सीसीटीवी कैमरे

भलावतों का बास निवासी गौरव देवड़ा ने बताया कि सुरक्षा के लिए मोहल्लेवासियों के सहयोग से 6 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। कैमरे भैरूघाट से भलावतों का बास आने वाले और मस्जिद से भलावतों का बास आने वाले रास्ते के साथ मुख्य मार्ग की सड़क को कवर करते हैं। इन्हीं सीसीटीवी कैमरों से बुधवार रात हो रही बाइक चोरी की वारदात को रोकने में सफलता मिली।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button