
लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग 19 अप्रैल से शुरू हुई और एक जून को खत्म हुई। इस बार लोकसभा के चुनाव सात चरणों में संपन्न हुए हैं जिसमें आखिरी चरण का मतदान शनिवार को समाप्त हुआ है। वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं जिसमें भाजपा नीत एनडीए फिर से जीत हासिल कर सकती है और तीसरी बार नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बन सकते हैं।


