A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

खजरी फुलसा प्लांटेशन से फेंसिंग गायब लोहे के गेट ओर फेंसिंग चोरी होने पर गोलमाल

खजरी फुलसा प्लांटेशन से फेंसिंग गायब

लोहे के गेट ओर फेंसिंग चोरी होने पर गोलमाल

Exif_JPEG_420

कहां गया लाखों रुपए का सामान

जुन्नारदेव,संवाददाता सोनू उईके

Related Articles

जमाई वन सर्किल के अंतर्गत खजरी फुलसा में पदस्थ वनरक्षक की घोर लापरवाही का खामी आज वन विभाग को भुगतना पड़ रहा है। गौरतलब हो कि वर्ष 2016-17 में यहां प्लांटेशन कराया गया था। ऐसे ही यहां तीन प्लांटेशन कराकर वृक्षारोपण किया गया जिसके लिए लाखों रुपए की फेंसिंग और लोहे के गेट भी लगाए गए लेकिन अब उक्त स्थान पर फेंसिंग तारे व गेट भी अज्ञात चोरों ने चुरा ले गए जिसकी ना तो पुलिस थाने में कोई रपट है ना ही विभागीय अधिकारियों को सूचना। आलम यह है कि वन सुरक्षा आवास में ताला जड़ा रहता है। और वनरक्षक मदमस्त अपनी ड्यूटी कार्यालय से ही बजा कर चले जाते हैं।जिस पर रेंजर की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

लाखों रुपए की फेंसिंग चोरी होना गले नहीं उतर रहा

सूत्रों का मानना है कि इतने बड़े वन प्लांटेशन में फेंसिंग चोरी होना अचरज की बात है। जब यहां पदस्थ वनरक्षक संजय उईके से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेरे आने के पूर्व ही यहां से फेंसिंग तारे और गेट चोरी हो गए है।इतने बड़े जंगल की सुरक्षा देखना एक के बस में नहीं लेकिन हम जैसे तैसे इस क्षेत्र में चौकसी कर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!