A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेमहाराष्ट्र
Trending

नागपुर

अस्पताल परिसर मे धूम्रपान करने पर लग रहा जुर्माना।

इंदिरागांधि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मेयो मे रोगियो की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है । यहां 250 सर्जिकल कांप्लेक्स बनाए गए है। ईमारत मे सेवा उपचार शूरू भी हो गया है। परंतु यहां ईलाज के लिए आने वाले मरीजो व उनके परिजन सगे सबंधियो द्वारा गुटखा-पान-तमाखू खाने व खाकर जगह-जगह थूकने से यहां की दिवारे फर्श एवं आसपास की जगहे गंदगी मे बदल जाती है। सर्जिकल कांप्लेक्स की ईमारत सहित पूरा अस्पताल परिसर पान-गुटखा-तमाखू की पिक थूकने वालो के कारण खराब होने लग। इस आदत को रोकने व अस्पताल को गंदा होने से बचाने के उद्देश्य से अस्पताल प्रबंधन ने अभियान चलाया है। अब यहा पर गुटखा-पान-तमाखू धूम्रपान करने वालो पर जुर्माना लगाने व दंडित किये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए मुख्यद्वार पर आनेजाने वालो की गुटखा-पान-तमाखू की जांच शूरू कर दी गई है। अब यहा पर गुटखा पान तमाखू रखने व खाने खाकर थूकने वालो पर जुर्माना लगाने का आदेश अस्पताल प्रबंधन द्वारा दे दिया गया है। प्रवेशद्वार पर आगन्तुको से गुटखा-पान तमाखू जप्त करने हेतु सुरक्षा रक्षक तैनात किये गये है।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!