Uncategorizedअन्य खबरेगढ़वाझारखंड

विशुनपुरा से,ब्रेकिंग न्यूज़,समधन ने समधी एवं समधन को डंडे से मार कर किया घायल, भर्ती

बिशूनपुरा थाना क्षेत्र के पिपरी कला गांव में शुक्रवार को समधन ने अपने समधी तथा उसकी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

बिशूनपुरा से

बिशूनपुरा थाना क्षेत्र के पिपरी कला गांव में शुक्रवार को समधन ने अपने समधी तथा उसकी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों में खजानती बियार का पुत्र भरदुल बियार एवं उसकी पत्नी कालो देवी के नाम शामिल है। सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Related Articles

घटना के संबंध में भरदुल बियार ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री प्रतिमा कुमारी को अजय बियार के बेटा राजा राम ने शादीशुदा होते हुए भी भगाकर सूरत ले गया था। इसके बाद वह गर्भवती हो गई। इस दौरान उसे अपने घर लाया इसके बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। कुछ दिन बाद से उसका दामाद राजा राम बियार उसकी समधन कालिया देवी, समधी अजय बियार, उसकी पुत्री को घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर गाली गलौज तथा मारपीट करता था।

 

 

 

उसे घर में रखना नहीं चाहता था।

 

इसी बात को लेकर भरदुल बियार व उसकी समधन कालिया देवी के बीच आपस में नोक झोंक हुई थी। इसके बाद भरदुल के दामाद की मां कालिया देवी ने आक्रोशित होकर अपने समधन व समधी को डंडे से मार कर घायल कर दिया।

 

घटना के बाद उसे नगर ऊंटरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चकिसकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!