मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनासरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधना
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जौनपुर: संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

जौनपुर: संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर
WhatsApp Facebook
जौनपुर (उत्तर प्रदेश): जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डेढवाना गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ बृहस्पतिवार की सुबह संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सुबह 10 बजे हुआ खूनी खेल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना सुबह करीब 10 बजे की है। घायल युवक की पहचान 35 वर्षीय मनीष चंद्र यादव (पुत्र स्वर्गीय रामबच्चन) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, संपत्ति विवाद को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी शुरू हुई थी। इसी बीच आक्रोशित होकर बड़े भाई ने मनीष के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू लगते ही मनीष लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।
आरोपी भाई फरार, पुलिस ने बेटे को लिया हिरासत में
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बड़ा भाई मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और पूछताछ के लिए आरोपी के बेटे को हिरासत में लेकर थाने ले गई है।
जिला अस्पताल में इलाज जारी, न्याय की गुहार
घायल मनीष चंद्र यादव को उनके परिजनों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। मनीष की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है और मनीष की पत्नी ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।