A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

खाटला बैठक आयोजित कर ग्रामीणों के साथ लगाई चौपाल, 100% मतदान करने की दिलाई शपथ, घर का एक-एक सदस्य अपने मताधिकार का उपयोग करें

 

धार जिला ब्युरो गोपाल रावडिया मारु की रिपोर्ट

धार जिले की सरदारपुर तहसील ग्राम पिपरनी नयापुरा में खाटला बैठक आयोजित कर ग्रामीणों के साथ लगाई चौपाल, 100% मतदान करने की दिलाई शपथ, घर का एक-एक सदस्य अपने मताधिकार का उपयोग करें– मेघा पवार सहायक रिटर्निग अधिकारी ने पिपरनी के नयापुरा में खाटला बैठक नवाचार कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के विषय पर चर्चा की । उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी अश्विनी दीक्षित ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन को देखते हुए ग्राम पिपरनी के नयापुरा में खाटला बैठक आयोजित कर चौपाल के माध्यम से सहायक रिटर्निग ऑफिसर मेघा पवार ने सभी मतदाताओं को अपने घरों से निकलकर मतदान वाले दिवस अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि अपने मताधिकार का उपयोग कर मतदाता होने का कर्तव्य निभाएं। इस मौके पर जिला स्वीप प्लान सहायक नोडल अधिकारी धार एवं सहायक आयुक्त बृजकांत शुक्ला द्वारा सभी मतदाताओं को मतदान करने के प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी चक्र चलाकर, चेयर-रेस कराकर, एवं लूडो और सांप सीढ़ी के माध्यम से मतदाताओं को चुनाव संबंधी सारी प्रक्रिया समझाते हुए उसका महत्व कार्यक्रम का संचालन कर रहे अश्विनी दीक्षित स्वीप प्लान सहायक नोडल अधिकारी सरदारपुर ने मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के बारे में बताया। इस अवसर पर मदन मांगलिया मॉडल कार्यक्रम का विशेष आकर्षण का केंद्र रहा तथा उसके द्वारा सरदारपुर करेगा 100% मतदान का प्रेरणा संदेश ग्रामीणों को दिया। PWD मतदाता मिथुन आइकॉन मतदाता अभियान द्वारा लोगों को मतदान करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर सहायक रिटर्निग ऑफिसर मेघा पवार एवं तहसीलदार मुकेश बामनिया द्वारा सभी ग्रामीणजनों को शपथ दिला कर मतदान करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के बाद सहायक रिटर्निग अधिकारी सरदारपुर द्वारा sst पॉइंट तिरला का निरीक्षण भी किया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार पंकज यादव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुनील ओस्तवाल, संकुल प्राचार्य जे.पी.मांधनिया, राजगढ़ टी आई संजय रावत ,सीएमओ यशवंत शुक्ला, सीएमओ आरती गरवाल, अजय तोमर, नयापुरा सचिव, अनिल खपेड़, सभी विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी एवं नयापुरा के मतदाताओं उपस्थित रहे।

Related Articles

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!