A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

गोवंशो के प्रति प्रेम ने ली महिला की जान

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर

अंबेडकरनगर गोवंशों के प्रति महिला का प्रेम, उस पर भारी पड़ गया । पानी पिलाने गई महिला को गोवंश ने उठाकर पटक दिया, गंभीर अवस्था में महिला को स्थानीय सी एच सी में भर्ती करवाया गया जहां पर इलाज शुरू होने के कुछ ही देर बाद महिला की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना जहांगीरगंज थाना अंतर्गत माधोपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय नीलम दुबे पत्नी स्वर्गीय प्रमोद दुबे भीषण गर्मी में घर के आसपास आने वाले गोवंशों को प्रतिदिन पानी पिलाती थी। बीते सोमवार को वह घर के बाहर घूम रहे थे गोवंशो को पानी लेकर गई थी, इसी बीच गोवंश ने नीलम को उठाकर पटक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर अवस्था में परिजन नीलम को लेकर सी एच सी जहांगीरगंज लेकर पहुंचे जहां इलाज शुरू होने के थोड़ी देर बाद नीलम की मौत हो गई ।अचानक कोई इस घटना को लेकर घर वालों का रोल होकर बुरा हाल है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!