
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व मे अवैध शराब की परिवहन/निष्कर्षण/बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 28.04.2024 को थाना चौराखास पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के बड़हरा के पास से एक अदद बोलेरो वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही कुल 750 पाउच 8PM टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 180ML) व 528 पाउच आफिसर्स च्वाइस टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 180ML) व 24 बोतल रायल स्टैग अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 375ML)अंग्रेजी शराब (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 11 लाख 60 हजार रुपये) बरामद कर मौके से अभियुक्त पंकज कुमार महतो पुत्र प्रभू महतो निवासी ग्राम नेवादा थाना रसूलपुर जनपद छपरा (सारन) बिहार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 79/2024 धारा 60/72 आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 79/2024 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम थाना चौराखास जनपद कुशीनगर
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
पंकज कुमार महतो पुत्र प्रभू महतो निवासी ग्राम नेवादा थाना रसूलपुर जनपद छपरा (सारन) बिहार
*बरामदगी का विवरण-* *(वाहन सहित कुल कीमत लगभग 11 लाख 60 हजार रुपये)*
1. 750 पाउच 8PM टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 180ML) (कीमत करीब 90,000/- रुपये)
2. 528 पाउच आफिसर्स च्वाइस टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 180ML) (कीमत करीब 63,360/- रुपये)
3. 24 बोतल रायल स्टैग अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 375ML) (कीमत करीब 8,400/- रुपये)
4. एक अदद बोलेरो वाहन नं0 BR06PA0111 (कीमत लगभग 10,00,000/- रुपये)
*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
01. प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभूषण प्रजापति थाना चौराखास जनपद कुशीनगर
02. व0उ0नि0 वेदप्रकाश सिंह थाना चौराखास जनपद कुशीनगर
03. उ0नि0 नबीस अहमद थाना चौराखास जनपद कुशीनगर
04. हे0का0 अशोक कुमार यादव थाना चौराखास जनपद कुशीनगर
05. का0 विनय कुमार थाना चौराखास जनपद कुशीनगर
06. का0 नन्दकिशोर सिंह थाना चौराखास जनपद कुशीनगर
07. का0 अजीत यादव थाना चौराखास जनपद कुशीनगर
*जनपद कुशीनगर पुलिस द्वारा शान्ति भंग में की गयी निरोधात्मक कार्यवाही-*
जनपद कुशीनगर के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 29 नफर अभियुक्तों को शान्ति भंग में गिरफ्तार कर धारा 151 सीआरपीसी के अन्तर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
*कार्यवाही एक नजर में =*
1- मोटर वाहन अधिनियम में की गयी कार्यवाही-सीज-00, ई-चालान- 03 वाहन
2- 107/116 में की गयी कार्यवाही-मु0-68, व्यक्ति-434
3- अवैध शराब की परिवहन/निष्कर्षण/बिक्री के विरुद्ध हुई गिरफ्तारी –(01)
4- जनपद में कुल गिरफ्तारी–(कुल-30)

