A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

देहली गेट इलाके के घुड़ियाबाग में जर्जर सड़क लोगों के लिए नासूर

जिला संवाददाता

देहली गेट इलाके के घुड़ियाबाग में जर्जर सड़क लोगों के लिए नासूर

 

अलीगढ़ । देहली गेट इलाके के घुड़ियाबाग में जर्जर सड़क लोगों के लिए नासूर बन गई हैं । सड़कों में गहरे गड्ढे हैं । जिससे आए दिन हादसे होते हैं । इसके अलावा जलभराव की समस्या है । बारहद्वारी स्थित बिजलीघर से लेकर देहली गेट चौराहे तक सड़क की हालत जर्जर है । सड़क पर जलभराव है । जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है । वहीं , इलाके के पास सराय लवरिया में महापौर आवास है । बारहद्वारी के पास ही शहर विधायक का भी आवास है । इस इलाके में स्कूल भी संचालित हैं । बारिश के दौरान इलाके में जलभराव हो जाता है । कई बार यहां हादसे हुए हैं । स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या को जनप्रतिनिधियों के समक्ष भी रखा गया है , लेकिन समाधान नहीं हुआ ।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!