A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशरीवा

रीवा – रीवा मे संजय गांधी अस्पताल के पार्किंग कर्मचारियों की गुंडागर्दी आई सामने ?

24 घण्टे के बजाय प्रति घंटे हो रही 10 – 10 रुपये की अवैध बसूली अस्पताल प्रबंधन ने दे रखी है लूट की खुली छूट |

खबर मध्य प्रदेश के  रीवा  से है संजय गांधी अस्पताल के पार्किंग कर्मचारियों की गुंडागर्दी एक बार फिर चरम सीमा पर बढ़ चुकी है आपको बता दे की प्रति घंटे के 10- 10 रुपये की अवैध वसूली के बाद अब यह गुंडागर्दी पर फिर से एक बार उतारू हो चुके हैं संजय गांधी अस्पताल पार्किंग का ठेका राजू सिंह कर्चुली का है जिनके कर्मचारियों के कारनामे आये दिन उजागर होते रहते है आपको बता दे कि  पार्किंग कर्मचारियों की गुंडागर्दी का मामला मीडिया की सुर्खिया  बटोरता रहता है  ।

आज दिनाक 31/03/2024 की देर शाम एक बार फिर अस्पताल के गेट के पास खड़ी फोर व्हीलर वाहन पर संजय गांधी अस्पताल के पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों पर तोड़फोड़ का आरोप लगा है गाड़ी मालिक रत्नेश मिश्रा / बल्लू के द्वारा बताया गया कि संजय गांधी अस्पताल के गेट के पास हम अपनी सफारी वाहन खड़ी कर दिए थे और जब थोड़ी देर बाद लौट कर आते हैं तो हमारी गाड़ी के कांच में पत्थर मार कर आगे और पीछे तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया गया है । जब इस बात विरोध करते है तो ठेकेदार राजू सिंह के भाड़े के गुर्गे गुंडागर्दी पर उतारू होते है।

गांधी स्मारक अस्पताल का परिसर रात्रि में आटो स्टैंड के रूप में तब्दील हो जाता है। यहां पर हर दिन करीब आधा सैकड़ा से अधिक आटो खड़े होते हैं। यहीं पर शराबखोरी भी देर रात तक होती है। महिलाओं के साथ अभद्रता की भी कई शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। अस्पताल प्रबंधन का तर्क है कि अनाधिकृत लोगों को वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं है। यहां पर केवल मरीजों को लेकर आने वाले वाहन ही खड़े हो सकते हैं।

 

Related Articles

 

 

 

 

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button