A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedउत्तर प्रदेश

बियर उधार ना देने पर सेल्समैन को बेरहमी से पीटा, उपचार के दौरान मौत।

पीलीभीत के माधोटांडा में बियर की दुकान पर 24 मार्च को मारपीट में घायल हुए सेल्समैन की शुक्रवार रात को बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
बीसलपुर क्षेत्र के गांव नरातुल्लापुर निवासी लता देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पति लोकेश कुमार माधोटांडा स्थित बियर की दुकान पर सेल्समैन थे। 24 मार्च को माधोटांडा गांव का ही चंद्र प्रकाश उर्फ चानू दुकान पर उधार में बियर मांगने पहुंचा। उधार देने से मना करने पर युवक धमकी देने लगा। इसके बाद मौके से चला गया।
आरोप है कि रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर सेल्समैन बाहर निकले। इस दौरान घात लगाए बैठे युवक ने सेल्समैन को रोक कर सिर पर लाठी मार दी। जिससे वह बेहोश होकर गिर गए। प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार शाम उपचार के दौरान मौत हो गई।

एसओ माधोटांडा अचल कुमार ने बताया कि 24 मार्च को अधिक मूल्य वसूलने को लेकर युवक और सेल्समैन के बीच कहासुनी के बाद विवाद हुआ था। मारपीट के दौरान सेल्समैन घायल हो गया था। शुक्रवार रात इलाज के दौरान बरेली में मौत हो गई। पत्नी की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!