A2Z सभी खबर सभी जिले कीजमशेदपुरझारखंड

जमशेदपुर सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स ने प्रशासन को 72 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो जमशेदपुर बंद किया जाएगा।

 

जमशेदपुर : रंगदारी न मिलने से अपराधियों ने बीती रात होटल से खाना खाकर लौट गए व्यापारी रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति अग्रवाल को गोलियों से भून दिया था। जबकि पहले ही व्यापारी परिवार में रंगदारी मांगने की शिकायत पुलिस से की थी लेकिन कथित रूप से पुलिस के द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों का मनोबल बढ़ गया व्यापारी की पत्नी को निशाना बना दिया जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना के खिलाफ व्यापारी संगठनों में भारी आक्रोश है सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स ने शनिवार को एक बैठक करते हुए प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि 72 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो जमशेदपुर बंद किया जाएगा।

बैठक में जिला के उपायुक्त और एसएसपी से अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है।

Related Articles

इस घटना से व्यापारियों में एक बार फिर खौफ का माहौल कायम हो गया है। साथ ही पुलिस प्रशासन की व्यवस्था पर सवालिया निशान लग रहे हैं।

बता दें कि सोनारी आस्था हाई टेक के रहने वाले कारोबारी रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति अग्रवाल (39) की शुक्रवार की रात सरायकेला-खरसावां जिला के कांदरबेड़ा में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्लाईवुड कारोबारी रवि अग्रवाल, अपनी पत्नी को घायल अवस्था में अस्पताल ले कर गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली गई है और व्यापारियों में आक्रोश का भाव है। घटना के बाद राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया सहित कई व्यापारी टीएमएच पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की।

Show More
Back to top button