सिद्धार्थनगर 

सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट एवं नोडल आफिसर का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

ईवीएम जमा होने के बाद संबंधित रिटर्निंग आफिसरों की अनुमति से ही सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट वापस जाएँगे एवं किसी भी अधिकारी का फोन स्वीच ऑफ नहीं होना चाहिए, यह भी सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी

सिद्धार्थनगर. जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल ने सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश देते हुए कहा कि मतदान दिवस में पोलिंग पार्टियों के साथ साथ सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों की सक्रियता मतदान कार्यक्रम को सफल बनाती हैं। सभी को व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी जा चुकी है। जिलाधिकारी ने कहा कि समयबद्धता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखते हुए मतदान को निर्बाध रूप से पूर्ण कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करें। पोलिंग पार्टियों की रवानगी से लेकर उन्हें संबंधित बूथों पर पहुँचने, मतदान संपन्न कराने के साथ-साथ ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें जमा करने तक सेक्टर मजिस्ट्रेट गंभीरतापूर्वक सक्रिय रहेंगे। ईवीएम जमा होने के बाद संबंधित रिटर्निंग आफिसरों की अनुमति से ही सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट वापस जाएँगे। किसी भी अधिकारी का फोन स्वीच ऑफ नहीं होना चाहिए, यह भी सुनिश्चित करें। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों से बूथों के भ्रमण के दौरान की स्थिति के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की और जरूरी निर्देश दिए। निर्वाचन की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश देतें हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों को अनुपालन करें। मतदान बूथो का नियमित निरीक्षण करते रहे। बैठक में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार, उपजिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्र, डुमरियागंज संजीव दीक्षित, बांसी कुणाल, इटवा राहुल सिंह, शोहरतगढ़ करमेन्द्र, पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, समस्त सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट एवं अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!