A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

बंदर पकड़ने का अभियान शुरू

आजमगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते उत्पात के कारण आम जीवन त्रस्त हो गया था। कई संगठनों ने नगर पालिका व प्रशासन पर बंदरों के प्रति लापरवाही का आरोप लगाकर मंडलायुक्त को ज्ञापन भी सौंपे थे। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद आजमगढ़ की तरफ से मथुरा से बंदरों को पकड़ने वाली टीम को बुलाया गया। बंदरों को पकड़ने का अभियान मंगलवार से कोर्ट कंपाउंड से शुरू हुआ। इस दौरान मथुरा से आए मंकी कैचर ने अपने विशेष तरीके से बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू किया। पहले दिन कुछ ही घंटे में 81 बंदर पकड़ लिए गए। इन बंदरों को जंगल में छोड़ा जाएगा। ताकि यह दोबारा वापस ना आएं। मामले में नगर पालिका अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर ने बताया कि काफी दिनों से बंदरों की समस्या आजमगढ़ में बरकरार थी और उनसे पहले के कार्यकाल में लोगों ने इसको लेकर लापरवाही बरती है। उनका अभी 10 माह का कार्यकाल है। इसमें उन्होंने इस अभियान को शुरू कराया। क्योंकि उनको इसकी जरूरत महसूस हो रही थी और कई जगह बच्चों पर बंदरों ने हमला किया था। इसके अलावा आर्थिक नुकसान भी हो रहा था। यह अभियान अभी चलेगा। ढाई से 3000 बंदरों को पकड़ने का लक्ष्य रखा गया है। वही मामले में मथुरा से आए मंकी कैचर माजिद अली ने बताया कि नगर पालिका के ईओ और अध्यक्ष की तरफ से उन लोगों को बुलाया गया है। इन बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा रहा है ताकि यह घायल ना हों। इनको जंगल में छोड़ा जाएगा। यह निर्धारित करना नगर पालिका का काम है। वही अधिवक्ताओं ने भी इस कार्य को सराहा और कहा कि कई बार कोर्ट कैंपस में बंदरों ने हमला किया है। लोगों को काट लिया है इसके चलते काफी परेशानी होती है।

 

नगर पालिका परिषद की तरफ से शुरू किया गया अभियान

 

Related Articles

बंदरों को पकड़ने का कोर्ट कंपाउंड से शुरू हुआ अभियान

 

पहले दिन कुछ घंटों में पकड़ाए 81 बंदर, मथुरा से आए मंकी कैचर

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!