कोरिया

*सोनहत के विभिन्न क्षेत्रों के समस्याओं व शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही हेतू गोंगपा ब्लॉक् अध्यक्ष संजय प्रताप सिंह ने एस डी एम सोनहत को ज्ञापन सौंपा* ।

*सोनहत के विभिन्न क्षेत्रों के समस्याओं व शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही हेतू गोंगपा ब्लॉक् अध्यक्ष संजय प्रताप सिंह ने एस डी एम सोनहत को ज्ञापन सौंपा* ।

 

कोरिया – जिले के दिनांक 09/03/24 को सोनहत में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लाक अध्यक्ष एवं सचिव ने सोनहत क्षेत्र की समस्याओं व शिकायतों के तत्काल निराकरण हेतू निम्नांकित बिन्दू पर अपनी मांग रखी है ।

1. वर्ष 2022-23 में ग्राम पं. सोनहत के द्वारा ग्राम सोनहत में राधे श्याम साहू के घर से लेकर रवि पाण्डेय के घर तक एवं राजकुमार लोहार के घर से फरीद खान के घर तक सीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है, उक्त सी सी. सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण हुये अभी 2 माह भी है नहीं हुआ है सी सी सड़क उखड़ना शुरु हो गया. उक्त निर्माण कार्य को अत्यंत गुणवता विहीन कराया गया है, उक्त निर्माण कार्य में जनता के शासन के पैसे का दूरुपयोग किया गया है। तत्काल भौतिक जाँच उरते हुये दोषी पाये जाने पर कार्य एजेंसी के उपर कड़ी कार्यवाही की जाये ।

Related Articles

2. ग्राम सोनहत में संचालित एकलव्य विद्यालय के छात्राओं को रहने के लिये जिस जगह आश्रम की व्यवस्था की गयी है या जहाँ छात्रावास में बच्चों को रखा गया है उक्त जगह से छात्राओं को विद्यालय आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

छात्रावास से विद्यालय की दूरी भी अत्यधिक है, और जगह सुनसान होने की वजह से बच्चों की सुरक्षा में भी मुश्किल हो रहा है आये दिन खबरों में भी एकलव्य विद्यालय के बच्चीयों के बारे में देखने सुननें को मिल रहा है छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुये, आश्रम की व्यवस्था कही दूसरे जगह, विद्यालय के करीब कराये।

3. वर्ष 2023- 24 में विकास खण्ड सोनहत में संचालित सभी सोसायटीयों से किसानों को रसायनिक खाद एवं वर्मी कम्पोष्ट खाद का परमिट काटा गया था, किन्तू वर्मी कम्पोष्ट खाद के गुणवक्ता विहीन होने की वजह से वर्मी खाद का उठाव नहीं किया गया है- ऐसे सैकड़ो किसान हैं जिन्होंनें कम्पोष्ट खाद का उठाव नहीं किया, लेकिन उनके खाते से उतनी राशि काट दी गयी अब किसान इस समस्या को लेकर काफी परेशान है कि अब वर्मी कम्पोष्ट न तो समिती में है और न ही गौठानों में है. फिर खाते से राशि कट जाना किसानों को परेशान कर रहा है। अतः इस विषय को गंभीरता पूर्वक संभान में लेते हुये शिकायत पर तत्काल कार्यवाही की जाये।

4- मुख्यालय में प्रत्येक रविवार को छोटा बाजार सब्जियों का मजार चौक में मुख्य मार्ग में दोनों तरफ लगाया जाता है बाजार में भीड़ भाड़ हो जाता है जिससे कभी भी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है, अतः रविवार को लगने वाले बाजार का स्थल परिवर्तन करते हुये पूराने जगह बस स्टैंड पर लगवाने की कृपा करें।

⑤ सोनहत में संचालित कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में ग्राम पंचायत सोनहत के द्वारा वर्ष 2022-23 में शौचालय एवं लाईब्रेरी का निर्माण कराया जा रहा था जो आज तक अपूर्ण है जिससे छात्राओं के पढ़ने की व्यवस्था खराब हो रही है, ग्राम पंचायत सोनहत के द्वारा गैर जिम्मेदाराना कार्य किया जा रहा है जिसकी तत्काल जाँच कर कार्य पूर्ण कराये । समस्त शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता पूर्वक ध्यान में रखते हुये तत्काल जाँच करते हुये कार्यवाही की मांग की है। जिसमें मुख्य रूप से जानर्दन गुप्ता ब्लॉक सचिव, संतोष सिंह, राधे साहू महेन्द्र सिंह राणा उपस्थित थे।


Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u456938103/domains/akhandbharatlivenews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-actions.php on line 114
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!