A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशउन्नाव

बन्द गंगा पुल की समस्या

गंगा घाट शुक्लागंज में पुराना यातायात पुल बंद होने के बाद से लाखों की आबादी रोज जाम की समस्या से जूझ रही है वहीं कानपुर जिला प्रशासन की ओर से बंद पल खुलवाने के बजाय वहां पर पिकनिक स्पॉट की तैयारी को जोर-शोर से चला रहा है जिसको लेकर संदेश फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप पांडे कानपुर जिला अधिकारी से मिलकर उन्हें स्थिति से अवगत कराते हुए जनहित के लिए पुल की मरम्मत करवा कर उसे खुलवाने का आग्रह किया संदीप पांडे ने कहा कि नगर से लाखों लोग कानपुर आजीविका के लिए जाते हैं पुराना पुल बंद होने के बाद केवल नवीन यातायात पुल से आवागमन हो रहा है लेकिन नवीन पुल का मार्ग बेहद सकरा होने से रोज जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है जबकि पुराने पुल को तत्कालीन जिला अधिकारी कानपुर के निर्देश पर 4 अप्रैल 2021 को बंद कर दिया गया था वही इस समय बंद पुल का उपयोग राजस्व बढ़ाने के लिए कानपुर से पिकनिक स्पॉट के लिए किया जा रहा है जब पुल मजबूत नहीं है तो पिकनिक स्पॉट कैसे बन सकता है और अगर पल मजबूत है तो आम पब्लिक के लिए चालू क्यों नहीं किया जा रहा है यह एक सवाल है प्रशासन से

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!