A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेमहासमुंद

ओड़िशा से महाराष्ट्र तक गांजा तस्करी पर पुलिस का नकेल, 75 लाख का गांजा जप्त

ओड़िशा से महाराष्ट्र तक गांजा तस्करी पर पुलिस का नकेल, 75 लाख का गांजा जप्त
महासमुन्द – डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ ओडिशा के एक तस्कर को महासमुन्द जिले की सिंघोडा थाना पुलिस ने फिर से रेहटीखोल बार्डर पर गिरफ्तार किया है, जप्त गांजा की कीमत 75 लाख रुपए बताई गई है। सिंघोड़ा पुलिस ने सोशल मीडिया में जारी प्रेस नोट में लिखा है कि मुखबीर सूचना पर उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रही एक गेरूआ कलर की अशोक लिलेण्ड ट्रक क्रमांक OD15 W 7771 को रोका गया, वाहन मे एक व्यक्ति सवार था जिससे पूछताछ करने पर वाहन के डाला मे कैरेट के नीचे गांजा रखकर उडिसा से महाराष्ट्र ले जाना बताया, नाम पता पूछने पर अपना नाम शेषदेव नायक पिता हरा नायक उम्र 23 साल साकिन बरोडामलिहा थाना किशोर नगर जिला अंगुल (उडिसा) बताया , वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के डाला मे कैरेट के नीचे 150 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा मिलने पर आरोपी के विरूद्ध थाना सिंघोडा मे एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी से 150 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!