A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत, खड़ी कार चकनाचूर नरायच के पास हादसे से लगा जाम, पुलिस ने संभाली व्यवस्था

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के बाहर नेशनल हाईवे-34 पर नरायच के पास गुरुवार को दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे की चपेट में सड़क किनारे खड़ी एक चार पहिया गाड़ी भी आ गई, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Related Articles

जानकारी के अनुसार, नरायच निवासी शाहिद बाबू पुत्र महबूब की कार सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक पलट गया और अनियंत्रित होकर खड़ी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय और कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और यातायात को सुचारु कराया।

पुलिस के अनुसार, हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल मार्ग को पूरी तरह चालू कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि यदि कोई पक्ष तहरीर देता है तो आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!