A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का किया गया आयोजन

दयानन्द कुमार

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद हापुड़ के 03 विधान सभा स्थलों पर सामूहिक विवाह का वृहद आयोजन सफलता पूर्वक कराया गया। सदर विधान सभा में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम ब्लॉक परिसर हापुड़ में सम्पन्न हुआ, जिसमें 22 जोड़े विकास खण्ड हापुड़ के एवं 12 जोड़े नगर पालिका हापुड के (कुल-34) जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री विजय पाल आढती जी, मा० विधायक सदर हापुड, श्रीमती पुष्पा देवी, नगर पालिका अध्यक्ष हापुड़ एवं श्रीमती रेखा नागर, जिला पंचायत हापुड़ उपस्थित रहे। धौलाना विधान सभा से सम्बन्धित सामूहिक विवाह कार्यक्रम शगुन फार्म हाउस एवं शलेष फार्म हाउस पिलखुवा में सम्पन्न हुआ, जिसमें 44 जोड़े विकास खण्ड धौलाना के एवं 15 जोड़े नगर पालिका पिलखुवा के (कुल-59) जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री विभु बंसल, नगर पालिका अध्यक्ष पिलखुवा उपस्थ्ति रहे। गढ़मुक्तेश्वर विधान सभा से सम्बन्धित सामूहिक विवाह कार्यक्रम ब्लॉक परिसर सिम्भावली में सम्पन्न हुआ, जिसमें 14 जोड़े विकास खण्ड गढ़मुक्तेश्वर के, 34 जोड़े विकास खण्ड सिम्भावली के एवं 08 जोडे नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर के (कुल-56) जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, डा० हरेन्द्र सिंह तेवतिया, मा० विधायक गढ़मुक्तेश्वर उपस्थित रहे। जनपद हापुड में दिनांक 07.03.2024 को कुल 149 सामूहिक जोडों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया, जिसमे हिन्दु वर्ग के 59 मुस्लिम वर्ग के 90 जोड़े सम्मलित हुए। विवाहित जोड़ों में से प्रति जोडे को रू0 51,000/- की दर से (कन्या के बैंक खाते में रूपया 35.000/- की धनराशि तथा विवाह संस्कार के लिये रूपया 10.000/- का सामान उपहार स्वरूप एवं रूपया 6.000/- समारोह आयोजन / खान पान हेतु) व्यय की जाती है। दिनांक 07.03.2024 को 149 जोड़ों पर कुल रू0 75,99,000/- की धनराशि व्यय की गयी।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!