A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

आधुनिक चकाचोध के दौर में लुप्त होते परंपरागत खेल

लुप्त होते परंपरागत खेल

 

बीकानेर

 

Related Articles

 

संवादाता धर्मचंद सारस्वत

 

खारड़ा

 

भारत में खेलों का अपना एक इतिहास रहा है। इस धरती पर खेल को परंपरागत तरीकों से खेले जाते रहे है। लेकिन आज के समय में खेल और उसकी विरासतें विकास की भेट चढ़ चुकी हैं। खेल अब सिर्फ दूसरे दर्जे का एक विषय बनकर रह गए हैं। ऐसा नहीं है कि लोगों ने खेलों को पूरी तरह से भुला दिया है। क्योंकि आज के दौर में चारों तरफ हम शरीर या फिटनस से जुड़े कार्य में लोगों को पाएंगे, मगर खेल अपनी विरासतों और परंपराओ को बचाने में विफल रहे

खेलों की चकाचौंध के आगे परम्परागत ग्रामीण खेल तेजी के साथ लुप्त होते जा रहे हैं। क्रिकेट, बैडमिंटन जैसे खेत तेजी से लोकप्रिय होते जा रहे हैं। इनमें भी क्रिकेट का बुखार तो छोटे मोटे गांवों तक में फैल गया है। खेल विभाग की उपेक्षा एवं उदासीनता के कारण परम्परागत खेलों में बच्चों की रुचि समाप्त होती जा रही है। स्कूलों में भी इन खेलों को कोई महत्व नहीं दिया जा रहा है। नोरंगलाल सारस्वत खारड़ा निवासी कहते हैं कि पहले शाम होते ही गांवों में खेल का जो शमां बंधता उससे बुजुर्गो का मन भी उमंगित हो पड़ता था। कबड्डी का एक दाव खेलने को उनका बूढ़ा मन भी जवान हो उठता था। कभी शाम होते ही ग्रामों में कबड्डी-कबड्डी आदि जोश और उत्साह से भरी आवाजें कभी कभार ही सुनाई पड़ती थी। बिना किसी प्रकार के खर्च वाले इस खेल में प्रतिभागियों को अपनी शक्ति व शौर्य के साथ शारीरिक व मानसिक कुर्ती का प्रदर्शन करना पड़ता है। ग्रामीणों का यह प्रमुख खेल उनकी दिनचर्या से धीरे धीरे बाहर हो गया है।

परंपरागत खेलो को जीवित रखने का प्रयास खारड़ा के युवा बुजुर्ग गांव की गुवाड़ में फाल्गुन महीने में हड़वली खेलते हैं चंग  बजाते हैं

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!