A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की बोर्ड परीक्षा शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुई

*केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की बोर्ड परीक्षा शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुई।*

 

*बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत 2821 में से 62 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।*

 

Related Articles

न्यूज लाइन नेटवर्क मंडल ब्यूरो आगरा

 

मैनपुरी जनपद के परीक्षा केन्द्र सुदिती ग्लोबल एकेडमी, मैनपुरी, सी आर बी पब्लिक स्कूल, पैराडाइज पब्लिक स्कूल, मैनपुरी, सेंट मैरीज स्कूल मैनपुरी, डा. किरन सौजिया सी. सैं. एकेडमी, सेंट जी डी इंटरनेशनल स्कूल, मैनपुरी, जे एस मैमोरियल पब्लिक स्कूल, लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी मैनपुरी एवं जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की बोर्ड परीक्षा शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुई।

 

सी. बी. एस. ई. द्वारा नियुक्त मैनपुरी जनपद के सिटी कोऑर्डीनेटर डा. राम मोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत 2821 में से 62 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

 

उन्होंने आगे बताया कि सुदिती ग्लोबल एकेडमी, मैनपुरी में 307 में से 24, पैराडाइज पब्लिक स्कूल, मैनपुरी में 465 में से 4, सेंट मैरीज स्कूल मैनपुरी में 458 में से 9, डा. किरन सौजिया सी. सैं. एकेडमी में 250 में से 9, जे एस मैमोरियल पब्लिक स्कूल में 297 में से 5, लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी मैनपुरी में 275 में से 3, जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव में 131 में से 5, सी आर बी पब्लिक स्कूल में 375 में से 2 एवं सेंट जी डी इंटरनेशनल स्कूल में 263 में से 1 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

 

प्रातः 9.15 बजे सभी परीक्षा केन्द्रों पर सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गयी।

 

मैनपुरी जनपद के सिटी कोऑर्डीनेटर डा. राम मोहन ने आगे बताया कि मैनपुरी जनपद के प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पाँच सदस्यों का एक आंतरिक सचल दल एवं सी बी एस ई द्वारा ऑब्जर्वर नियुक्त किया गए। शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु परीक्षा केन्द्र पर पुलिस बल मौजूद रहा।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!