मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*दीपावली पर बानसूर में दिखा अपनापन, विधायक ने बाजार में घूमकर दी शुभकामनाएं, फिर किया जनप्रतिनिधियों का सम्मान*हमीरपुर :जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़कों की जल सारथी ऐप पर करें शिकायतहमीरपुर :अवैध तमंचा, कारतूस के साथ गिरफ्तारहमीरपुर :कलशयात्रा के साथ पांच दिवसीय गौकथा का आयोजन शुरूहमीरपुर के 86 कृषक दुर्घटना पीड़ित परिवारों को मिली 1.96 करोड़ की सहायता, विधायक और डीएम ने सौंपे प्रमाण पत्रबानसूर नगरपालिका में धूमधाम से आयोजित हुआ दीपावली मिलन समारोह, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मानसुंदरबनी (राजौरी): जम्मू-कश्मीर सरकार की कैबिनेट में दोबारा उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार सुंदरबनी पहुंचे सुरेंद्र चौधरी का नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के नेताओंहमीरपुर :पांच दिन से पानी की सप्लाई बंद, तालाब में उतरकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शनमैनपाट की बेटी रानी गुप्ता ने रचा इतिहास, AIIMS परीक्षा में AIR 25, छत्तीसगढ़ में पहला स्थान,,,आग ने छीन लिया 15 परिवारों का आशियाना, बेबसी के बीच गुलजार आलम बने सहारा*दीपावली पर बानसूर में दिखा अपनापन, विधायक ने बाजार में घूमकर दी शुभकामनाएं, फिर किया जनप्रतिनिधियों का सम्मान*हमीरपुर :जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़कों की जल सारथी ऐप पर करें शिकायतहमीरपुर :अवैध तमंचा, कारतूस के साथ गिरफ्तारहमीरपुर :कलशयात्रा के साथ पांच दिवसीय गौकथा का आयोजन शुरूहमीरपुर के 86 कृषक दुर्घटना पीड़ित परिवारों को मिली 1.96 करोड़ की सहायता, विधायक और डीएम ने सौंपे प्रमाण पत्रबानसूर नगरपालिका में धूमधाम से आयोजित हुआ दीपावली मिलन समारोह, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मानसुंदरबनी (राजौरी): जम्मू-कश्मीर सरकार की कैबिनेट में दोबारा उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार सुंदरबनी पहुंचे सुरेंद्र चौधरी का नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के नेताओंहमीरपुर :पांच दिन से पानी की सप्लाई बंद, तालाब में उतरकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शनमैनपाट की बेटी रानी गुप्ता ने रचा इतिहास, AIIMS परीक्षा में AIR 25, छत्तीसगढ़ में पहला स्थान,,,आग ने छीन लिया 15 परिवारों का आशियाना, बेबसी के बीच गुलजार आलम बने सहारा
Hamirpurउत्तर प्रदेशराजनीति

हमीरपुर के 86 कृषक दुर्घटना पीड़ित परिवारों को मिली 1.96 करोड़ की सहायता, विधायक और डीएम ने सौंपे प्रमाण पत्र

हमीरपुर। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत जनपद हमीरपुर के 86 लाभार्थियों को 1 करोड़ 96 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में…

हमीरपुर के 86 कृषक दुर्घटना पीड़ित परिवारों को मिली 1.96 करोड़ की सहायता, विधायक और डीएम ने सौंपे प्रमाण पत्र
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत जनपद हमीरपुर के 86 लाभार्थियों को 1 करोड़ 96 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति और जिलाधिकारी अशोक कुमार ने लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 4,300 लाभार्थियों के खातों में कुल 215 करोड़ रुपये की सहायता राशि अंतरित की गई। साथ ही राजस्व विभाग के लिए चयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

हमीरपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक डॉ.

मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। दुर्घटना से प्रभावित कृषक परिवारों को दी जा रही आर्थिक सहायता कठिन परिस्थितियों में सहारा बनेगी।

उन्होंने कनिष्ठ सहायक पद पर चयनित अभ्यर्थियों को भी शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाना चाहिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लाभार्थियों के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि जनपद हमीरपुर के आठ अभ्यर्थियों का कनिष्ठ सहायक पद पर चयन हुआ है।

उन्हें लखनऊ में आयोजित समारोह में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। इस दौरान राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रिजवाना शाहिद, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजय सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, लाभार्थी एवं प्रेस प्रतिनिधि मौजूद रहे।