मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*दीपावली पर बानसूर में दिखा अपनापन, विधायक ने बाजार में घूमकर दी शुभकामनाएं, फिर किया जनप्रतिनिधियों का सम्मान*हमीरपुर :जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़कों की जल सारथी ऐप पर करें शिकायतहमीरपुर :अवैध तमंचा, कारतूस के साथ गिरफ्तारहमीरपुर :कलशयात्रा के साथ पांच दिवसीय गौकथा का आयोजन शुरूहमीरपुर के 86 कृषक दुर्घटना पीड़ित परिवारों को मिली 1.96 करोड़ की सहायता, विधायक और डीएम ने सौंपे प्रमाण पत्रबानसूर नगरपालिका में धूमधाम से आयोजित हुआ दीपावली मिलन समारोह, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मानसुंदरबनी (राजौरी): जम्मू-कश्मीर सरकार की कैबिनेट में दोबारा उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार सुंदरबनी पहुंचे सुरेंद्र चौधरी का नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के नेताओंहमीरपुर :पांच दिन से पानी की सप्लाई बंद, तालाब में उतरकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शनमैनपाट की बेटी रानी गुप्ता ने रचा इतिहास, AIIMS परीक्षा में AIR 25, छत्तीसगढ़ में पहला स्थान,,,आग ने छीन लिया 15 परिवारों का आशियाना, बेबसी के बीच गुलजार आलम बने सहारा*दीपावली पर बानसूर में दिखा अपनापन, विधायक ने बाजार में घूमकर दी शुभकामनाएं, फिर किया जनप्रतिनिधियों का सम्मान*हमीरपुर :जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़कों की जल सारथी ऐप पर करें शिकायतहमीरपुर :अवैध तमंचा, कारतूस के साथ गिरफ्तारहमीरपुर :कलशयात्रा के साथ पांच दिवसीय गौकथा का आयोजन शुरूहमीरपुर के 86 कृषक दुर्घटना पीड़ित परिवारों को मिली 1.96 करोड़ की सहायता, विधायक और डीएम ने सौंपे प्रमाण पत्रबानसूर नगरपालिका में धूमधाम से आयोजित हुआ दीपावली मिलन समारोह, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मानसुंदरबनी (राजौरी): जम्मू-कश्मीर सरकार की कैबिनेट में दोबारा उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार सुंदरबनी पहुंचे सुरेंद्र चौधरी का नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के नेताओंहमीरपुर :पांच दिन से पानी की सप्लाई बंद, तालाब में उतरकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शनमैनपाट की बेटी रानी गुप्ता ने रचा इतिहास, AIIMS परीक्षा में AIR 25, छत्तीसगढ़ में पहला स्थान,,,आग ने छीन लिया 15 परिवारों का आशियाना, बेबसी के बीच गुलजार आलम बने सहारा
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़कों की जल सारथी ऐप पर करें शिकायत

हमीरपुर।जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान यदि कहीं सड़क क्षतिग्रस्त हुई है और अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है तो ग्रामीण जल सारथी ऐप…

हमीरपुर :जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़कों की जल सारथी ऐप पर करें शिकायत
WhatsApp Facebook

हमीरपुर।जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान यदि कहीं सड़क क्षतिग्रस्त हुई है और अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है तो ग्रामीण जल सारथी ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए संबंधित स्थान की फोटो एवं वीडियो अपलोड करने की सुविधा उपलब्ध है। प्राप्त शिकायतों की जांच कर संबंधित अधिकारियों द्वारा सड़क की पुनर्स्थापना के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जल जीवन मिशन के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जनपद में पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क पुनर्स्थापना के लिए निर्धारित 1,204 किलोमीटर के लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही 322 गांवों में सड़क मरम्मत का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।

पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों को पूर्व की स्थिति में बहाल करना संबंधित कार्यदायी एजेंसियों की जिम्मेदारी है। सड़क पुनर्स्थापना कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी की जा रही है। कार्यों में लापरवाही अथवा गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित एजेंसी एवं जिम्मेदार अभियंताओं की जवाबदेही तय की जाएगी।

अधिशासी अभियंता सजन कुमार, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण), हमीरपुर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के साथ ही पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की पुनर्स्थापना पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

जल सारथी ऐप पर ऐसे दर्ज करें शिकायत

ग्रामीण अपने गांव में पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़क की फोटो एवं वीडियो जल सारथी ऐप पर अपलोड कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थलीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।