मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*दीपावली पर बानसूर में दिखा अपनापन, विधायक ने बाजार में घूमकर दी शुभकामनाएं, फिर किया जनप्रतिनिधियों का सम्मान*हमीरपुर :जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़कों की जल सारथी ऐप पर करें शिकायतहमीरपुर :अवैध तमंचा, कारतूस के साथ गिरफ्तारहमीरपुर :कलशयात्रा के साथ पांच दिवसीय गौकथा का आयोजन शुरूहमीरपुर के 86 कृषक दुर्घटना पीड़ित परिवारों को मिली 1.96 करोड़ की सहायता, विधायक और डीएम ने सौंपे प्रमाण पत्रबानसूर नगरपालिका में धूमधाम से आयोजित हुआ दीपावली मिलन समारोह, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मानसुंदरबनी (राजौरी): जम्मू-कश्मीर सरकार की कैबिनेट में दोबारा उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार सुंदरबनी पहुंचे सुरेंद्र चौधरी का नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के नेताओंहमीरपुर :पांच दिन से पानी की सप्लाई बंद, तालाब में उतरकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शनमैनपाट की बेटी रानी गुप्ता ने रचा इतिहास, AIIMS परीक्षा में AIR 25, छत्तीसगढ़ में पहला स्थान,,,आग ने छीन लिया 15 परिवारों का आशियाना, बेबसी के बीच गुलजार आलम बने सहारा*दीपावली पर बानसूर में दिखा अपनापन, विधायक ने बाजार में घूमकर दी शुभकामनाएं, फिर किया जनप्रतिनिधियों का सम्मान*हमीरपुर :जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़कों की जल सारथी ऐप पर करें शिकायतहमीरपुर :अवैध तमंचा, कारतूस के साथ गिरफ्तारहमीरपुर :कलशयात्रा के साथ पांच दिवसीय गौकथा का आयोजन शुरूहमीरपुर के 86 कृषक दुर्घटना पीड़ित परिवारों को मिली 1.96 करोड़ की सहायता, विधायक और डीएम ने सौंपे प्रमाण पत्रबानसूर नगरपालिका में धूमधाम से आयोजित हुआ दीपावली मिलन समारोह, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मानसुंदरबनी (राजौरी): जम्मू-कश्मीर सरकार की कैबिनेट में दोबारा उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार सुंदरबनी पहुंचे सुरेंद्र चौधरी का नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के नेताओंहमीरपुर :पांच दिन से पानी की सप्लाई बंद, तालाब में उतरकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शनमैनपाट की बेटी रानी गुप्ता ने रचा इतिहास, AIIMS परीक्षा में AIR 25, छत्तीसगढ़ में पहला स्थान,,,आग ने छीन लिया 15 परिवारों का आशियाना, बेबसी के बीच गुलजार आलम बने सहारा
Kotputli-Behrorराजनीतिराजस्थान

*दीपावली पर बानसूर में दिखा अपनापन, विधायक ने बाजार में घूमकर दी शुभकामनाएं, फिर किया जनप्रतिनिधियों का सम्मान*

बानसूर में दीपावली मिलन समारोह से पहले विधायक देवीसिंह शेखावत ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका के बाजार में पैदल घूमकर व्यापारियों और आम नागरिकों से दीपावली की शुभकामनाएं…

*दीपावली पर बानसूर में दिखा अपनापन, विधायक ने बाजार में घूमकर दी शुभकामनाएं, फिर किया जनप्रतिनिधियों का सम्मान*
WhatsApp Facebook

बानसूर में दीपावली मिलन समारोह से पहले विधायक देवीसिंह शेखावत ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका के बाजार में पैदल घूमकर व्यापारियों और आम नागरिकों से दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक ने दुकानों पर जाकर व्यापारियों से रामा-श्यामा की, बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और बच्चों को प्यार दिया, जिससे बाजार में खुशी का माहौल देखने को मिला।

बाजार में लोगों से मिलने के बाद विधायक नगरपालिका परिसर में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में पहुंचे, जहां उन्होंने नगरपालिका चेयरमैन गिर्राज प्रसाद सैनी के साथ पंचायत राज चुनाव में नवनिर्वाचित सरपंचों और उपसरपंचों का सम्मान किया। समारोह में क्षेत्र की अलग-अलग ग्राम पंचायतों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों को गुलदस्ता भेंट किया गया, विधायक और चेयरमैन ने उन्हें साफा और माला पहनाकर सम्मानित किया और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान विधायक देवीसिंह शेखावत ने कहा कि गांवों के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में सरपंचों और उपसरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आपसी तालमेल के साथ ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी गांवों और ढाणियों तक पहुंचाने की बात कही, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

नगरपालिका चेयरमैन गिर्राज प्रसाद सैनी ने भी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करने की बात कही। कार्यक्रम में नगरपालिका उपाध्यक्ष महेश डांचोलिया, पार्षदों सहित बड़ी संख्या में नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।