मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*दीपावली पर बानसूर में दिखा अपनापन, विधायक ने बाजार में घूमकर दी शुभकामनाएं, फिर किया जनप्रतिनिधियों का सम्मान*हमीरपुर :जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़कों की जल सारथी ऐप पर करें शिकायतहमीरपुर :अवैध तमंचा, कारतूस के साथ गिरफ्तारहमीरपुर :कलशयात्रा के साथ पांच दिवसीय गौकथा का आयोजन शुरूहमीरपुर के 86 कृषक दुर्घटना पीड़ित परिवारों को मिली 1.96 करोड़ की सहायता, विधायक और डीएम ने सौंपे प्रमाण पत्रबानसूर नगरपालिका में धूमधाम से आयोजित हुआ दीपावली मिलन समारोह, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मानसुंदरबनी (राजौरी): जम्मू-कश्मीर सरकार की कैबिनेट में दोबारा उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार सुंदरबनी पहुंचे सुरेंद्र चौधरी का नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के नेताओंहमीरपुर :पांच दिन से पानी की सप्लाई बंद, तालाब में उतरकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शनमैनपाट की बेटी रानी गुप्ता ने रचा इतिहास, AIIMS परीक्षा में AIR 25, छत्तीसगढ़ में पहला स्थान,,,आग ने छीन लिया 15 परिवारों का आशियाना, बेबसी के बीच गुलजार आलम बने सहारा*दीपावली पर बानसूर में दिखा अपनापन, विधायक ने बाजार में घूमकर दी शुभकामनाएं, फिर किया जनप्रतिनिधियों का सम्मान*हमीरपुर :जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़कों की जल सारथी ऐप पर करें शिकायतहमीरपुर :अवैध तमंचा, कारतूस के साथ गिरफ्तारहमीरपुर :कलशयात्रा के साथ पांच दिवसीय गौकथा का आयोजन शुरूहमीरपुर के 86 कृषक दुर्घटना पीड़ित परिवारों को मिली 1.96 करोड़ की सहायता, विधायक और डीएम ने सौंपे प्रमाण पत्रबानसूर नगरपालिका में धूमधाम से आयोजित हुआ दीपावली मिलन समारोह, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मानसुंदरबनी (राजौरी): जम्मू-कश्मीर सरकार की कैबिनेट में दोबारा उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार सुंदरबनी पहुंचे सुरेंद्र चौधरी का नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के नेताओंहमीरपुर :पांच दिन से पानी की सप्लाई बंद, तालाब में उतरकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शनमैनपाट की बेटी रानी गुप्ता ने रचा इतिहास, AIIMS परीक्षा में AIR 25, छत्तीसगढ़ में पहला स्थान,,,आग ने छीन लिया 15 परिवारों का आशियाना, बेबसी के बीच गुलजार आलम बने सहारा
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :पांच दिन से पानी की सप्लाई बंद, तालाब में उतरकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मौदहा (हमीरपुर)। पेयजल की किल्लत से जूझ रहे इचौली और नायक पुरवा के ग्रामीणों का आक्रोश मंगलवार को सड़क पर दिखाई दिया। पांच दिनों से पानी की आपूर्ति न होने से नाराज युवाओं ने इचौली…

हमीरपुर :पांच दिन से पानी की सप्लाई बंद, तालाब में उतरकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
WhatsApp Facebook

मौदहा (हमीरपुर)। पेयजल की किल्लत से जूझ रहे इचौली और नायक पुरवा के ग्रामीणों का आक्रोश मंगलवार को सड़क पर दिखाई दिया।

पांच दिनों से पानी की आपूर्ति न होने से नाराज युवाओं ने इचौली स्थित नवा तालाब में उतरकर जल सत्याग्रह किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में मांगपत्र लेकर जिम्मेदारों के खिलाफ नाराजगी जताई और पेयजल व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की।

जल सत्याग्रह की अगुवाई कर रहे अधिवक्ता सौरभ मिश्रा ने बताया कि दोनों गांवों की लगभग दस हजार आबादी को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करीब आठ वर्ष पहले पांच करोड़ रुपये की लागत से नायक पुरवा ग्राम समूह पेयजल योजना शुरू की गई थी। उनका कहना है कि योजना के शुरुआती दौर में जल संस्थान के माध्यम से बेहतर आपूर्ति होती थी, लेकिन निजी संस्था आईटी वर्ल्ड को संचालन की जिम्मेदारी मिलने के बाद व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है।

क्षेत्र में भूजल खारा होने के कारण ग्रामीणों के सामने पेयजल का गंभीर संकट बना हुआ है। विवेक पाल के मुताबिक, योजना के तहत चार ट्यूबवेल लगाए गए हैं, लेकिन मौजूदा समय में सभी की स्थिति ठीक नहीं है।

एक ट्यूबवेल में पानी का स्रोत नहीं मिल रहा, दो की मोटरें चार दिनों से खराब हैं और एक अन्य ट्यूबवेल करीब डेढ़ महीने से बंद है। इसके चलते जलापूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

ग्रामीण राम बहादुर रैकवार ने बताया कि सामान्य दिनों में भी तीसरे दिन पानी मिल पाता है। वहीं गंगादीन वर्मा ने आरोप लगाया कि सात नवंबर से लगातार संबंधित कंपनी के प्रतिनिधि अर्पित सचान और प्रशासनिक अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने खराब मोटरों को बदलने, जरूरत पड़ने पर ट्यूबवेलों का रिबोर कराने और तीसरे दिन के बजाय प्रतिदिन पेयजल उपलब्ध कराने की मांग रखी। इसके अलावा पेयजल योजना का संचालन निजी संस्था से लेकर चित्रकूट धाम मंडल जल संस्थान बांदा को सौंपने की मांग भी उठाई गई।

जल सत्याग्रह में राजाराम रैकवार, पंकज कुमार, अवधेश नामदेव, ऋषि तिवारी और संजय त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।