मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष🇮🇳 6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तिएकलव्य आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों को यातायात, साइबर अपराध एवं नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूकभारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा महिलाओं के सम्मान, अस्मिता एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहनपेंशनरों के हितों की पैरवी के लिए प्रोग्रेसिव पेंशनर्स संघ की बैठक संपन्नग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की सक्रियता से संदिग्धों तक पहुंचने में मिली मददमनावर सिविल अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन 45 दिन से खराब, मरीज परेशान1100 किमी दूर कर्नाटक से नाबालिग बालिका को मनावर पुलिस ने खोजावोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में गरजीं जोबट विधायक सेना महेश पटेलबड़वानी नर्सिंग कॉलेज में छात्रों के मूल दस्तावेज रोकेgnm,2020.. 21बेच का आरोफ, कोर्स, पूरा होने के 4महीने बाद भी नही लौटाये,, अनिश्चित कालीन धरना, भगवान भैरव को सोपा,ज्ञापनसुनीति सिंह बनीं जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष🇮🇳 6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तिएकलव्य आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों को यातायात, साइबर अपराध एवं नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूकभारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा महिलाओं के सम्मान, अस्मिता एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहनपेंशनरों के हितों की पैरवी के लिए प्रोग्रेसिव पेंशनर्स संघ की बैठक संपन्नग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की सक्रियता से संदिग्धों तक पहुंचने में मिली मददमनावर सिविल अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन 45 दिन से खराब, मरीज परेशान1100 किमी दूर कर्नाटक से नाबालिग बालिका को मनावर पुलिस ने खोजावोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में गरजीं जोबट विधायक सेना महेश पटेलबड़वानी नर्सिंग कॉलेज में छात्रों के मूल दस्तावेज रोकेgnm,2020.. 21बेच का आरोफ, कोर्स, पूरा होने के 4महीने बाद भी नही लौटाये,, अनिश्चित कालीन धरना, भगवान भैरव को सोपा,ज्ञापन
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, 44 फील्ड ट्रेनर्स को दिया जा रहा प्रशिक्षण

हमीरपुर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के क्रम में जनपद हमीरपुर में फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री अशोक कुमार एवं अपर…

हमीरपुर :जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, 44 फील्ड ट्रेनर्स को दिया जा रहा प्रशिक्षण
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के क्रम में जनपद हमीरपुर में फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री अशोक कुमार एवं अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/जिला जनगणना अधिकारी श्री राकेश कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रारंभ किया गया।

जनपद में कुल 44 फील्ड ट्रेनर्स को दो बैचों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम बैच में 28 तथा द्वितीय बैच में 16 फील्ड ट्रेनर्स शामिल हैं। मास्टर ट्रेनर श्री अशोक पाल एवं श्री यशवंत यादव प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में श्री अजीत सिंह एवं श्री अभिषेक कुमार धुरिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उप जिलाधिकारी श्री पैगाम हैदर तथा जिला प्रभारी जनगणना कार्य निदेशालय, लखनऊ श्री मेवा लाल द्वारा प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन की निगरानी की जा रही है।

प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर्स को जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे आगे प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर सकें।

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत **15 से 30 नवंबर, 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration)** की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके बाद **01 दिसंबर, 2026 से 05 जनवरी, 2027 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या गणना** का कार्य किया जाएगा।

जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे स्व-गणना की सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा घर आने वाले अधिकृत प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराते हुए सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश एवं जनपद के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण तथा संसाधनों के समुचित नियोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने जनगणना कार्य में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, मास्टर ट्रेनर्स, फील्ड ट्रेनर्स, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से आपसी समन्वय, पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाने की अपेक्षा की।