हमीरपुर। जनपद में बाढ़, अतिवृष्टि और चक्रवात से प्रभावित किसानों एवं परिवारों को बड़ी राहत मिली है।
फसल क्षति से प्रभावित 3,008 किसानों के बैंक खातों में ₹1,41,96,952 की कृषि निवेश अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई, जबकि मकान क्षति से प्रभावित 1,696 व्यक्तियों को ₹67,86,500 की राहत दी गई। इस प्रकार जनपद में कुल 4,704 प्रभावित किसानों एवं व्यक्तियों को ₹2,09,83,452 की सहायता उपलब्ध कराई गई है।
हमीरपुर, मौदहा और सरीला तहसीलों में आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित किसानों को डेमो चेक वितरित किए। सदर विधायक डॉ.
मनोज प्रजापति ने कहा कि आपदा प्रभावित किसानों और परिवारों को राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन द्वारा प्रभावितों को नियमानुसार समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
