*विकास खण्ड भीटी के ग्राम पंचायत सेमरी से जारी फर्जी जन्म प्रमाणपत्र का प्रकरण*
*फर्जीवाड़े के प्रकरण की जांच में दोष सिद्ध होने के बाद भी दोषियों को लगातार संरक्षण दे रहे जिला पंचायत राज अधिकारी अम्बेडकर नगर उपेन्द्र कुमार पाण्डेय*
*लगातार 7 माह से जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गलत निस्तारण करतें रहें सहायक विकास अधिकारी पंचायत कटेहरी दुर्गा प्रसाद पाण्डेय एवं जिला पंचायत राज अधिकारी उपेन्द्र कुमार पाण्डेय*
*फरवरी 2026 में शिकायत अक्टूबर 2026 में दोषी ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित किये जाने हेतु कारण बताओ नोटिस निर्गत कर पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश*
*कार्यवाही की प्रक्रिया विभाग की फाइलों में परम्परागत तरीके से कैद जिलाधिकारी से उठी त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की मांग*
*अम्बेडकर नगर*
*विकास खण्ड कटेहरी*
सरकार भले ही ज़ीरो टालरेन्स की नीति अपनाकर लगातार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने,जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का पारदर्शी ,निष्पक्ष,गुणवत्तापूर्ण
निस्तारण होने एवं समीक्षा में इसके शत प्रतिशत अनुपालन होने की बात से भले ही अपने आप को सफल मान रही हों लेकिन वास्तविक एवं धरातलीय हकीकत इसके विल्कुल विपरीत है।
मामला विकास खण्ड कटेहरी के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सेमरी के निवर्तमान ग्राम पंचायत सचिव सरिता शुक्ला तो वर्तमान में विकास खण्ड टाण्डा में तैनात है से जुड़ा बताया जा रहा है। शिकायत कर्ता द्वारा साक्ष्यों के आधार पर आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत सचिव सरिता शुक्ला द्वारा अपने तैनाती ग्राम पंचायत सेमरी से आलोक कुमार पुत्र भूति के नाम से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया। शिकायत कर्ता द्वारा उक्त जारी प्रमाण पत्र जो स्वयं ही अपने आप को फर्जी होना प्रमाणित कर रहा है के सम्भव में पहली बार माह फरवरी 2026 में जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया गया तत्समय विकास खण्ड कटेहरी में तैनात सहायक विकास अधिकारी पंचायत दुर्गा प्रसाद पाण्डेय चिकित्सीय अवकाश पर थे जिसके बारे में उनके द्वारा स्वय शिकायत कर्ता के दूरभाष पर वार्ता के दौरान बताया गया फिर भी उनके अवकाश पर रहने के बावजूद उनके नाम, पदनाम एवं हस्ताक्षर से शिकायत का गलत निस्तारण किया गया। शिकायतों के गलत निस्तारण होने के बाद भी शिकायत कर्ता द्वारा लगातार जनसुनवाई पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज कराता रहा जिसके दरम्यान ग्राम पंचायत सचिव की तरफ से एक अधिवक्ता द्वारा भी शिकायत कर्ता को शिकायत करने से रोकने,शोसल मीडिया पर वायरल खबरों को हटाने अन्यथा की स्थिति में झूठे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दूरभाष पर दी गई।
*शिकायत कर्ता द्वारा किये गये शिकायतों के गलत निस्तारण एवं वर्तमान में सचिव सरिता शुक्ला को जांच में दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्यवाही हेतु कारण बताओ नोटिस जारी करने का परम्परागत खेल*
ग्राम पंचायत सचिव सरिता शुक्ला द्वारा जारी किए गए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के सम्बन्ध में शिकायत कर्ता द्वारा माह फरवरी 2026 से लेकर सितम्बर 2026 तक लगभग एक दर्जन से अधिक शिकायतें जन सुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई गई जिसमें आधी शिकायत सहायक विकास अधिकारी पंचायत विकास खण्ड कटेहरी दुर्गा प्रसाद पाण्डेय के कार्यालय में तथा शेष आधी शिकायते स्वयं एवं भिन्न-भिन्न माध्यमों से जिला पंचायत राज अधिकारी उपेन्द्र कुमार पाण्डेय के पटल पर निस्तारण हेतु अपेक्षित थी। परन्तु जिला पंचायत राज अधिकारी उपेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत विकास खण्ड कटेहरी दुर्गा प्रसाद पाण्डेय द्वारा वास्तविकता से भिज्ञ होने के बावजूद भी दोषी ग्राम पंचायत सचिव को लगातार 7 माह से संरक्षण दिया जाता रहा और अब जांच में दोष सिद्ध हो जाने के बाद भी कार्यवाही के नाम पर लीपापोती करने की नीयत से कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश का परम्परागत
खेल खेला जा रहा है।
*जिला पंचायत राज अधिकारी उपेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत विकास खण्ड कटेहरी दुर्गा प्रसाद पाण्डेय की भूमिका संदेहास्पद एवं सवालों के घेरे में,इनके विरुद्ध भी कार्यवाही की उठी मांग*
साक्ष्यों के आधार पर फर्जीवाड़े की पुष्टि होने एवं फरवरी 2026 से सितम्बर 2026 तक लगातार जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त दर्जनों शिकायतों का गलत निस्तारण करनें की स्थिति वर्तमान में दोष सिद्ध प्राप्त जांच आख्या एवं कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के निर्देश के दृष्टिगत अब जिला पंचायत राज अधिकारी उपेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत विकास खण्ड कटेहरी दुर्गा प्रसाद पाण्डेय की भूमिका सवालों के घेरे में है।
अब प्रश्न उठना लाजमी है कि जो जांच आज जिला पंचायत राज अधिकारी उपेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा कराई गई वह प्रथम शिकायत के दौरान ही क्यों नही कराईं गई?इतने लम्बे समय तक जिला पंचायत राज अधिकारी उपेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा स्वयं एवं उनके अधीनस्थ सहायक विकास अधिकारी पंचायत विकास खण्ड कटेहरी दुर्गा प्रसाद पाण्डेय द्वारा शिकायतों का गलत निस्तारण किस आधार पर और क्यों किया गया? क्या इन दोनो लोक सेवकों द्वारा जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गलत निस्तारण कर स्वयं के सेवा नियमावली,आचरण नियमावली एवं सिटिजन चार्टर का घोर उल्लंघन नही किया गया है?क्या दोषी ग्राम पंचायत सचिव सरिता शुक्ला के साथ साथ जिला पंचायत राज अधिकारी उपेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत विकास खण्ड कटेहरी दुर्गा प्रसाद पाण्डेय भी जानबूझकर दोष छुपाने एवं संरक्षण देने के दोषी नहीं है? फिलहाल उक्त सभी सवालों के जवाब में शिकायत कर्ता द्वारा ग्राम पंचायत सचिव सरिता शुक्ला, सहायक विकास अधिकारी पंचायत दुर्गा प्रसाद पाण्डेय एवं जिला पंचायत राज अधिकारी उपेन्द्र कुमार पाण्डेय के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सक्षम पटल पर शिकायत प्रेषित किया गया है।अब शिकायत कर्ता की निगाहें सक्षम स्तर से प्रचलित अग्रिम कार्यवाही पर टिकी हुई है।
