हावड़ा, पश्चिम बंगाल। महाषष्ठी के पावन अवसर पर फकीर बगान दुर्गोत्सव समिति द्वारा आयोजित दुर्गोत्सव का विधिवत उद्घाटन पश्चिम बंगाल सरकार के राज्य मंत्री माननीय श्री उमेश राय जी एवं हावड़ा नगर निगम की पूर्व पार्षद माननीया श्रीमती गीता राय जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस शुभ अवसर पर राज्य मंत्री श्री उमेश राय जी ने अपने निजी कोष से पूजा समिति को ₹25,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। समिति की ओर से इस सहयोग के लिए मंत्री महोदय के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री तारकनाथ साव जी तथा श्री सुरेंद्र जैन जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों की उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
फकीर बगान दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री विजय तिवारी जी ने इस अवसर पर सम्मानित अतिथियों के साथ मंच साझा करने तथा मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने समिति की ओर से सभी अतिथियों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता प्रकट करते हुए राज्य मंत्री श्री उमेश राय जी को आर्थिक सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद दिया।
समारोह के समापन पर मां दुर्गा से सभी भक्तों एवं क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की गई।
जय माता दी!
